होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Z मीडिया ने रक्तिम दास को नया CEO किया नियुक्त
Z मीडिया ने रक्तिम दास को नया CEO किया नियुक्त
जी मीडिया ने सोमवार, 3 नवंबर को हुई बैठक में रक्तिम दास को कंपनी का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और प्रमुख प्रबंधकीय पदाधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है।
Vikas Saxena 3 months ago
जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (ZMCL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार, 3 नवंबर को हुई बैठक में रक्तिम दास को कंपनी का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और प्रमुख प्रबंधकीय पदाधिकारी (designated as Key Managerial Personnel) नियुक्त करने की घोषणा की है। उनकी नियुक्ति 4 नवंबर से प्रभावी मानी जाएगी।
यहां बता दें कि समाचार4मीडिया ने करीब दस दिन पहले ही यह खबर दे दी थी कि रक्तिम दास ही जी मीडिया के CEO के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। वह करण अभिषेक सिंह की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है।
यहां पढ़ें: ‘जी मीडिया’ के नए CEO होंगे रक्तिम दास
कंपनी ने बताया कि यह नियुक्ति आवश्यक वैधानिक और नियामकीय अनुमोदनों के अधीन होगी और बोर्ड द्वारा स्वीकृत शर्तों के अनुसार की जाएगी।
बता दें कि रक्तिम दास इससे पहले ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) में चीफ ग्रोथ ऑफिसर (डिजिटल और ब्रॉडकास्टिंग) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां उन्होंने हाल ही में अपनी पारी को विराम दिया है। 31 अक्टूबर 2025 ‘टीवी9 नेटवर्क’ में उनका आखिरी कार्यदिवस था। रक्तिम दास पूर्व में भी ‘जी’ समूह के साथ काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: जी मीडिया के CEO करण अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा
रक्तिम दास ‘टीवी9 नेटवर्क’ मेंमब्रॉडकास्ट, डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के ग्रोथ स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। साथ ही वे नेटवर्क की ब्रैंडेड कंटेंट यूनिट ‘स्टूडियो9’ (Studio9) का नेतृत्व भी कर रहे थे।
इससे पहले, TV9 Studio के सीओओ (COO) के रूप में उन्होंने कंटेंट इनोवेशन और रेवेन्यू बढ़ाने की पहल को दिशा दी। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में उन्होंने Innovation Studio और Custom Content का नेतृत्व किया, जहां उनके नेतृत्व में कई अवॉर्ड-विनिंग ब्रैंड कैंपेन तैयार हुए। इसके अलावा, SMEpost.com के संस्थापक के रूप में उन्होंने देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया जो लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) सेक्टर की आवाज को मजबूत करने के लिए समर्पित था।
मीडिया इंडस्ट्री में दो दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले रक्तिम दास पूर्व में कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में विभिन्न अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इनमें Network18 Media & Investments Limited, NewsX, Zee News Limited, India Today Group और The Times of India जैसे नाम प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।
Zee Business में अपनी पारी के दौरान उन्होंने ऐसा बदलाव किया, जिससे चैनल मार्केट लीडर बना, जबकि India Today Group में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया ब्रैंड लॉन्च किए और इवेंट्स को एक मजबूत रेवेन्यू मॉडल के रूप में स्थापित किया।
रक्तिम दास को संपादकीय, बिजनेस और ब्रैंड इनोवेशन को एक साथ जोड़ने की उनकी क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने रेवेन्यू लीडरशिप, एडिटोरियल मैनेजमेंट, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और इनोवेटिव मोनेटाइजेशन मॉडल्स जैसे क्षेत्रों में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने लगातार कंटेंट-आधारित नए रेवेन्यू मॉडल और स्ट्रैटेजिक ग्रोथ प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं। उनका करियर क्रिएटिव स्ट्रैटेजी, रेवेन्यू लीडरशिप और मीडिया ट्रांसफॉर्मेशन की विशेषज्ञता का अनोखा मेल दर्शाता है।
उन्हें ब्रांडेड कंटेंट और मीडिया आईपी क्रिएशन के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है, और उनकी खासियत है बिजनेस रणनीति और क्रिएटिव सोच का संतुलन।
रक्तिम दास ने टाइम्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मीडिया मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और ऑपरेशनल रिसर्च में मास्टर्स डिग्री हासिल की है, जिसमें उनका फोकस डिसीजन थ्योरी, इन्वेंटरी मैनेजमेंट और मार्केटिंग रिसर्च पर रहा है।
टैग्स