होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजेश मल्होत्रा PIB के नए प्रधान महानिदेशक नियुक्त

राजेश मल्होत्रा PIB के नए प्रधान महानिदेशक नियुक्त

इसके साथ ही ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने प्रिया कुमार को ‘दूरदर्शन न्यूज’ (DD News) का महानिदेशक नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सरकार ने ‘भारतीय सूचना सेवा’ (IIS) के अधिकारी राजेश मल्होत्रा को मंगलवार को ‘पत्र सूचना कार्यालय’ (Press Information Bureau) का प्रधान महानिदेशक (Principal Director General) नियुक्त किया है।

वर्ष 1989 बैच के सूचना अधिकारी राजेश मल्होत्रा को सत्येंद्र प्रकाश की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है, जो अगस्त 2022 से इस पद पर कार्यभार संभाल रहे थे औऱ मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस बारे में जारी सरकारी आदेश के अनुसार, मल्होत्रा भारत सरकार के मुख्य प्रवक्ता होंगे और एक मार्च 2023 को अपना पदभार संभालेंगे।

बता दें कि मल्होत्रा प्रधान महानिदेशक के रूप में इससे पहले वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालयों के मीडिया और संचार प्रभाग को संभाल रहे थे। उन्हें भारत के चुनाव आयोग और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए मीडिया और कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी तैयार करने और उनके कार्यान्वयन का 30 वर्षों का अनुभव है। पूर्व में वह करीब 21 साल (1996-2017) तक मीडिया और कम्युनिकेशन के प्रभारी के रूप में चुनाव आयोग से जुड़े रहे हैं।

इसके साथ ही ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने प्रिया कुमार को ‘दूरदर्शन न्यूज’ (DD News) का महानिदेशक नियुक्त किया है। वह मयंक अग्रवाल की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी, जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं।


टैग्स पीआईबी डीडी न्यूज प्रवक्ता प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो सत्येंद्र प्रकाश पत्र सूचना कार्यालय महानिदेशक डायरेक्टर जनरल डीजी प्रिया कुमार दूरदर्शन न्यूज मयंक अग्रवाल राजेश मल्होत्रा प्रिंसिपल डीजी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago