होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रजत शर्मा की जगह अब NBDA के प्रेजिडेंट होंगे अविनाश पांडेय

रजत शर्मा की जगह अब NBDA के प्रेजिडेंट होंगे अविनाश पांडेय

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के NBDA का प्रेजिडेंट पद छोड़ने के बाद एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडेय ने अब इसकी बागडोर संभाली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) के प्रेजिडेंट का पद छोड़ने का फैसला लिया है, जिसके बाद एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अविनाश पांडेय ने अब NBDA की बागडोर संभाली है।

वहीं, एमवी श्रेयम्स कुमार वाइस प्रेजिडेंट का पद संभालेंगे, जबकि अनुराधा प्रसाद शुक्ला ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन की नई ट्रेजरर होंगी।

पिछले छह वर्षों से न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के सबसे बड़े निकाय को संभालने के बाद रजत शर्मा का यह स्वैच्छिक निर्णय है। माना जा रहा है कि रजत शर्मा बोर्ड के नए प्रेजिडेंट का चुनाव करने के लिए कह सकते हैं, क्योंकि वह अपना पूरा फोकस नए शो बनाने पर केंद्रित करना चाहते हैं। संभावन जताई जा रही है कि रजत शर्मा जल्द ही अपने प्रतिष्ठित शो ‘आप की अदालत’ को फिर से रीलॉन्च कर सकते हैं।

एनबीडीए के प्रेजिडेंट के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने सही मायनो में ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री का नेतृत्व किया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं।

NBDA पूर्व में ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (एनबीए) के रूप में जाना जाता था। भारत के न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के सबसे बड़े निकाय ने 13 अगस्त, 2021 को इसका नाम बदलकर ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (एनबीडीए) कर दिया।  एनबीडीए न्यूज ब्रॉडकास्टर्स की सबसे बड़ी ऑर्गनाइजेशन है और इसमें लगभग देश के लगभग सभी प्रमुख न्यूज नेटवर्क शामिल हैं।   


टैग्स रजत शर्मा अविनाश पांडे एनबीडीए
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago