होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / The Quint में इस बड़े पद से राघव बहल ने दिया इस्तीफा
The Quint में इस बड़े पद से राघव बहल ने दिया इस्तीफा
हालांकि, बहल कंपनी के बोर्ड में नॉन-एग्जिक्यूटिव प्रमोटर डायरेक्टर के रूप में कार्य करना जारी रखेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मीडिया मुगल राघव बहल ने ‘द क्विंट’ (The Quint) के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, बहल कंपनी के बोर्ड में नॉन-एग्जिक्यूटिव प्रमोटर डायरेक्टर के रूप में कार्य करना जारी रखेंगे।
कंपनी द्वारा ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को दी गई जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2020 के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से उनका इस्तीफा प्रभावी हो गया है। बता दें कि बहल ‘द क्विंट’ के फाउंडर हैं। कंपनी तीन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स thequint.com, hindi.thequint.com और fit.thequint.com का संचालन करती है।
टैग्स इस्तीफा राघव बहल द क्विंट