होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Havas Play’ के सीओओ आर. वेंकटसुब्रमण्यम ने लिया यह बड़ा फैसला
‘Havas Play’ के सीओओ आर. वेंकटसुब्रमण्यम ने लिया यह बड़ा फैसला
‘हवास इंडिया’ (Havas India) की विशेष मीडिया डिवीजन ‘हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया’ (Havas Media Network India) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
‘हवास इंडिया’ (Havas India) की विशेष मीडिया डिवीजन ‘हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया’ (Havas Media Network India) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक, ‘हवास प्ले’ (Havas Play) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आर. वेंकटसुब्रमण्यम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आर. वेंकटसुब्रमण्यन ने इस्तीफा क्यों दिया और उनका अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है।
बता दें कि आर. वेंकटसुब्रमण्यन अपने दो कार्यकालों को मिलाकर हवास मीडिया इंडिया से एक दशक से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे। यहां पहले वह हवास मीडिया इंडिया में प्रेजिडेंट (इन्वेस्टमेंट) के पद पर कार्यरत थे, जहां से करीब दो साल पहले उन्हें इस भूमिका के साथ-साथ ‘हवास प्ले’ (Havas Play) में मैनेजिंग डायरेक्टर की अतिरिक्ति जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।
इसके बाद पिछले साल मई में प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें ‘हवास प्ले’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई थी। उनके मार्गदर्शन में हवास प्ले ने स्पोर्ट्स, कंटेंट और एंटरटेनमेंट डिवीजन में कई सफल आईपी (IPs) और पहलों (initiatives) दमदार प्रदर्शन किया है, जिससे अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में अग्रणी खिलाड़ी के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है।
हवास मीडिया से पहले वह करीब साढ़े छह साल तक ‘Initiative Media (India) Private Limited’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा करीब एक साल तक ‘MPG’ में वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर अपनी भूमिका निभाने के अलावा उससे पूर्व उन्होंने करीब दस साल तक ‘Lintas Media Group’ में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर भी काम किया है।
टैग्स