होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Quint की CEO रितु कपूर को लेकर कंपनी के बोर्ड ने रखा ये प्रस्ताव

Quint की CEO रितु कपूर को लेकर कंपनी के बोर्ड ने रखा ये प्रस्ताव

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर कंपनी के बोर्ड और स्टेकहोल्डर्स द्वारा विचार किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म thequint.com के स्वामित्व वाली और संचालक कंपनी ‘क्विंट डिजिटल मीडिया’ (Quint Digital Media) के बोर्ड ने मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से राघव बहल के इस्तीफा देने के बाद रितु कपूर को इस पद पर नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर कंपनी के बोर्ड और शेयरधारकों (shareholders) द्वारा आने वाले समय में विचार किया जाएगा।  

‘क्विंट डिजिटल मीडिया’ द्वारा ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को दी गई जानकारी के अनुसार, ‘कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा हमें सूचित किया गया है कि उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कंपनी की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रितु कपूर की नियुक्ति किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है।’

इसके साथ ही कंपनी की ओर से यह भी कहा गया है, ‘निर्धारित नियामक प्रक्रिया के तहत कंपनी की को-फाउंडर, प्रमोटर और राघव बहल की पत्नी रितु कपूर को मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ ही संबंधित कमेटियों और शेयरधारकों द्वारा आने वाले समय में विचार किया जाएगा।’

बता दें कि कंपनी ने 30 दिसंबर को जानकारी दी थी कि राघव बहल ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी का कहना था कि 29 दिसंबर 2020 के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से राघव बहल का इस्तीफा प्रभावी हो गया है। हालांकि, बहल कंपनी के बोर्ड में नॉन-एग्जिक्यूटिव प्रमोटर डायरेक्टर के रूप में कार्य करना जारी रखेंगे।


टैग्स राघव बहल द क्विंट रितु कपूर क्विंट डिजिटल मीडिया
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago