होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / COVID-19 से पत्रकार की हुई मौत तो परिजनों को मिलेगी ये सहायता राशि

COVID-19 से पत्रकार की हुई मौत तो परिजनों को मिलेगी ये सहायता राशि

संक्रमण काल के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकार ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं। ऐसे में कई पत्रकारों के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें भी सामने आई हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

संक्रमण काल के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकार ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं। ऐसे में कई पत्रकारों के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें भी सामने आई हैं, जिनमें कई पत्रकारों की तो जान तक चली गई है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के पत्रकारों के परिवार के हित में एक अहम फैसला लिया है।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की कि अगर कोरोना वायरस महामारी से किसी मान्यता प्राप्त पत्रकार की मौत होती है तो ऐसे में उनके परिवार को 10 लाख रुपए राहत राशि के तौर पर दी जाएगी। सीएम ने यह फैसला पटिलाया में कोरोना से दो पत्रकारों की मौत के बाद लिया है।

 इस संदर्भ में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट में लिखा, ‘पत्रकारों ने इस कोरोना काल में सभी को समय पर समाचार देकर और भी अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमने यह फैसला लिया है कि अगर किसी पत्रकार की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो जाती है तो उनके परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।  हम सभी पत्रकारों को उनके साहस और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देते हैं।’

 


टैग्स पंजाब में कोरोना से मौत पंजाब में कोरोना केस कोरोना से पत्रकार की मौत
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 minutes ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

18 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago