होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अभिज्ञान प्रकाश ने पहले ही कर लिया था ये चुनावी आकलन, अब लोग दे रहे हैं बधाई

अभिज्ञान प्रकाश ने पहले ही कर लिया था ये चुनावी आकलन, अब लोग दे रहे हैं बधाई

यूपी की नब्ज को बहुत ही अच्छे से समझते हैं दिग्गज पत्रकार अभिज्ञान प्रकाश

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

जब बात होती है चुनावों की और फोकस होता है उत्तर प्रदेश जैसा बड़ा और जटिल राज्य, तो कई राजनीतिक विश्लेषक खा जाते हैं चक्कर, पर ऐसे में यूपी के मन को अगर कोई ढंग से समझता है तो वो हैं दिग्गज पत्रकार अभिज्ञान प्रकाश। बनारस की पैदाइश अभिज्ञान को लखनऊ बॉय के तौर पर भी जाना जाता है।

दशकों तक एनडीटीवी इंडिया का चुनावी चेहरा बने रहे अभिज्ञान इन चुनावों में अकेले ही मैदान में उतरे थे। उन्होंने इस दौरान अपनी डिजिटल सीरीज ‘यूपी से यूपी तक’ शूट की थी। अभिज्ञान की इस सीरीज की खासियत ये थी कि ये अंग्रेंजी और हिंदी दोनों भाषाओं में थी। चुनिंदा बाइएंगुलर जर्नलिस्ट के तौर पर अभिज्ञान एक बार फिर लोगों से रूबरू हुए। बड़ी बात ये है कि हिंदी फैन फोलोइंग के साथ-साथ बड़ी मात्रा में अंग्रेजी फैन फोलोइंग भी उनके साथ रहीं।

आज जब हम ट्विटर पर नजर डालते हैं, तो कई लोग जिन्होंने उनकी ये सीरीज देखी है, वो इस बात की प्रशंसा कर रहे हैं कि यूपी की सबसे चर्चित सीट अमेठी को लेकर जिस तरह उनका आकलन सही बैठा, ये उनकी राजनीतिक परिपक्वता और चुनावी नब्ज की समझ को दर्शाता है। अमेठी को लेकर उन्होंने अपनी पूरी सीरीज में भी कहा था कि अब अमेठी वहां के लिए बाहरवाली नहीं है और नतीजा राहुल के लिए मुश्किल भरा हो सकता है।

वैसे यूपी को लेकर भी अभिज्ञान का कहना था कि यहां आकंड़ा बीजेपी के लिए 50 से ऊपर जाएगा। अभिज्ञान कहते हैं कि मैंने अपनी सीरीज चूंकि दो चरणों के बाद शुरू की थी, इसलिए मेरा आकलन इतना रहा था।

अभिज्ञान प्रकाश के इस सटीक आकलन के लिए ट्विटर यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है। ऐसे ही एक ट्विटर यूजर रवि रंजन का कहना है कि सिर्फ एक ही पत्रकार ने उन्हें बताया था कि अमेठी की सीट से भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी जीतेंगी और उनका नाम अभिज्ञान प्रकाश है।

वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर प्रत्यूष राज का कहना है कि सभी लोग एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होने पर विभिन्न मीडिया पोर्टल्स की सराहना कर रहे थे, लेकिन किसी ने भी वरिष्ठ पत्रकार अभिज्ञान प्रकाश का नाम नहीं लिया, जिन्होंने अमेठी की सीट के बारे में सबसे पहले और सटीक आकलन किया था।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स अभिज्ञान प्रकाश चुनाव 2019 स्मृति ईरानी चुनावी आकलन
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

9 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago