होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिर बातचीत की टेबल तक पहुंचा SONY और Viacom 18 से जुड़ा यह मामला!
फिर बातचीत की टेबल तक पहुंचा SONY और Viacom 18 से जुड़ा यह मामला!
इससे पहले इस विलय को लेकर दो चरणों में हुई बातचीत बिना किसी डील के समाप्त हो चुकी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (Sony Pictures Networks) और ‘वायकॉम18’ (Viacom18) के बीच संभावित विलय (proposed merger) के बारे में पूर्व में हुई बातचीत के बाद कथित रूप से एक बार फिर बातचीत का दौर शुरू हुआ है। इससे पहले इस विलय को लेकर दो चरणों में हुई बातचीत बिना किसी डील के समाप्त हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डील के परवान चढ़ने के बाद एसपीएन, वायकॉम18 और जियो स्टूडियोज वाले तीनों बिजनेस का एक इकाई (single entity) में विलय हो जाएगा। बताया जाता है कि इसके बाद इस इकाई की संयुक्त संपत्ति रेवेन्यू के मामले में करीब 10 हजार करोड़ रुपये होगी और इसमें 2700 एम्प्लॉयीज हो सकते हैं।
टैग्स रिलायंस वायकॉम18 सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स मर्जर विलय एसपीएन जियो स्टूडियोज