होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NewsNext 2021: जानें, न्यूजरूम में काम करने की प्रक्रिया पर क्या बोले मीडिया दिग्गज

NewsNext 2021: जानें, न्यूजरूम में काम करने की प्रक्रिया पर क्या बोले मीडिया दिग्गज

‘न्यूजनेक्स्ट कॉन्फ्रेंस 2021’ के तहत आयोजित पैनल डिस्कशन में अभिजीत अय्यर मित्रा, विवेक नारायण, शुभजीत सेनगुप्ता, विवेक त्यागी और तरुण नांगिया ने हिस्सा लिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह की ओर से तीन अप्रैल को दिल्ली के द इंपीरियल होटल में ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba)  2020 दिए गए। इनबा का यह 13वां एडिशन था। इस मौके पर ‘न्यूजनेक्स्ट कॉन्फ्रेंस 2021’ (NewsNext Conference 2021) के तहत वर्चुअल रूप से कई पैनल डिस्कशन भी हुए। ऐसे ही एक पैनल का विषय ‘How much should algorithms control the newsrooms?’ रखा गया था।

इस पैनल डिस्कशन में लेखक, पत्रकार और रक्षा विशेषज्ञ अभिजीत अय्यर मित्रा, नेटवर्क18 के मैनेजिंग एडिटर (साउथ) विवेक नारायण, नेटवर्क18 के डिप्टी ग्रुप हेड (डिजिटल वीडियो) शुभजीत सेनगुप्ता और इंडिया टुडे के सीनियर एडिटर विवेक त्यागी शामिल हुए। इस सेशन को न्यूजएक्स के एसोसिएट एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) और भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले थिंक-टैंक ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स’ (IICA) के लिए गठित मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य तरुण नांगिया ने मॉडरेट किया।

तरुण नांगिया का कहना था, ‘यह टॉपिक काफी रोचक है और मेरे दिल के काफी करीब है कि क्या न्यूज चैनल्स के लिए लाइक्स और स्टोरी की लोकप्रियता ही उसके चुनाव का आधार होना चाहिए और उन्हें उसी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह विशेष रूप से ज्यादा प्रासंगिक है, क्योंकि मैंने पिछले तीन-चार सालों में देखा है कि कंटेंट की लोकप्रियता से तय होता है कि उसे चैनल्स द्वारा लिया जाए। जब हमारे जैसे पॉलिसी जर्नलिस्ट कहते हैं कि यह क्या है और यह क्यों है तो हमें दिखाया जाता है कि बॉटम लाइन किसी भी अन्य लाइन से ज्यादा महत्वपूर्ण है और मुझे लगता है कि कुछ बिंदुओं पर हम सभी को इससे सहमत होना चाहिए, जब आर्थिक माहौल अनुकूल न हो। तमाम निर्णयों पर अर्थशास्त्र भारी पड़ता है। चूंकि हम सभी कंटेंट की तरफ से हैं, हम इस बारे में स्पष्ट हो सकते हैं।’

नारायण का कहना था कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाली चीजों के बारे में बोलने में कुछ भी गलत नहीं है। उनका कहना था, ‘हम न्यूज के बिजनेस में हैं और यदि सोशल मीडिया से न्यूज मिल रही है तो इसमें गलत क्या है। आप बाद में यह पता कर सकते हैं कि यह गलत है या सही, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे किसी विषय को उठाने में कुछ भी गलत नहीं है।’

एल्गोरिदम, यूट्यूब न्यूज और ओपिनियन किस तरह लोकप्रिय हो गए हैं, इस पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अभिजीत अय्यर मित्रा का कहना था कि मेरे लिए यह बहुत स्पष्ट है। मीडिया हाउस खुद को कैसे देखता है? क्या यह एक वैचारिक धर्मयुद्ध है या यह एक व्यवसाय है? और यहां दूसरा मुद्दा यह है कि क्या मीडिया हाउस खुद को किसी भी तरह से सामूहिक ज्ञान से श्रेष्ठ मानते हैं, क्योंकि आप जिसे न्यूज के रूप में देखते हैं, वह उस रूप में न हो, जिसे लोग न्यूज की तरह देखना चाहते हैं। यह बहस काफी पुरानी है कि न्यूज क्या होनी चाहिए और क्या नहीं होनी चाहिए। आजकल लोगों के पास तमाम विकल्प हैं। यदि लोगों को वह न्यूज पसंद नहीं है जो आप उन्हें दे रहे हैं तो वे आगे बढ़ जाएंगे और उन स्टोरीज को सुनेंगे, जिन्हें वे सुनना चाहते हैं।

कितने एल्गोरिदम को न्यूजरूम को कंट्रोल करना चाहिए, इस बारे में शुभजीत सेनगुप्ता ने कहा, ‘डिजिटल न्यूजरूम मैनेजर के रूप में यदि मैं ये कहूं कि एल्गोरिदम हमारे काम करने के तरीकों को नियंत्रित नहीं करता है, तो यह गलत होगा। अब सवाल यह है कि लंबे समय तक ऐसा चलेगा या नहीं। सवाल यह है कि आप कितना एल्गोरिदम तय करना चाहते हैं। एल्गोरिदम के अपने फायदे और नुकसान हैं। आखिरकार दिन के अंत में न्यूजरूम को ज्यादा रीडरशिप चाहिए।’

वहीं, विवेक त्यागी का मानना है कि सबकुछ भरोसे और विश्वसनीयता पर निर्भर करता है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितना एल्गोरिदम या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल हो रहा है। उनका कहना है, ‘यह एक अच्छा टूल है, इससे समय की बचत होती है, लेकिन आखिर में एक मानवीय स्टोरी में विश्वसनीयता भी जुड़ी होती है। मेरा मानना है कि जहां तक ​​न्यूज की बात है, उसमें मानवीय पहलू और प्रौद्योगिकी अथवा एल्गोरिथ्म का समामेलन होना चाहिए।’


टैग्स इनबा अवॉर्ड्स न्यूजनेक्स्ट कॉन्फ्रेंस तरुण नांगिया विवेक नारायण अभिजीत अय्यर मित्रा विवेक त्यागी शुभजीत सेनगुप्ता
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago