होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / साहस को सम्मान: पत्रकार नेहा दीक्षित को मिला ये अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

साहस को सम्मान: पत्रकार नेहा दीक्षित को मिला ये अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

नेहा ने बताया कि किस तरह उन्हें धमकाया गया कि वह अपनी कलम का दायरा सीमित करें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

भारतीय स्वतंत्र पत्रकार नेहा दीक्षित को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। पत्रकारों के हित में काम करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ (सीपीजे) ने नेहा को ‘इंटरनेशनल प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड 2019’ से सम्मानित किया है। वाशिंगटन में हुए समारोह में नेहा को यह पुरस्कार दिया गया। नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सम्मान समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर उन्होंने काम के दौरान मिलने वाली चुनौतियों को भी रेखांकित किया। नेहा ने बताया कि किस तरह उन्हें धमकाया गया कि वह अपनी कलम का दायरा सीमित करें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

अपनी स्पीच में नेहा ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस के एनकाउंटर पर स्टोरी की, तो उन्हें शीर्ष अधिकारियों ने फोन पर धमकाया। उनसे यहां तक कहा गया कि यदि उन्होंने ऐसे ही लिखना जारी रखा तो उनके परिवार को खतरा हो सकता है।

नेहा दीक्षित अब तक कई खुलासे कर चुकी हैं, जिन्हें लेकर काफी बवाल भी मचा है। इनमें आदिवासी लड़कियों की तस्करी और उत्तर प्रदेश में हुए पुलिस एनकाउंटर प्रमुख हैं। बाल तस्करी के खुलासे के बाद तो उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले भी दर्ज कराये गए थे। एनकाउंटर से जुड़ी अपनी स्टोरी के लिए नेहा उन 14 लोगों के परिवार से भी मिलीं थीं, जिन्हें कथित रूप से मौत के घाट उतार दिया गया। नेहा ने इन एनकाउंटरों की वैधता को लेकर सवाल उठाए थे।

एक अन्य स्टोरी में नेहा ने हरियाणा में हुई कथित गैर-न्यायिक हत्याओं को उजागर किया था। इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के कथित दुरुपयोग पर भी एक रिपोर्ट तैयार की थी। बता दें कि ‘सीपीजे’ अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया भर के पत्रकारों की आवाज उठाने वाला संगठन है और वह हर साल ऐसे पत्रकारों को सम्मानित करता है, जिन्होंने बिना डरे एक पत्रकार होने के दायित्व को निभाया। इस साल इस फेहरिस्त में नेहा दीक्षित को शामिल किया गया है।

नेहा के साथ ही ब्राजील की पेट्रीसिया केम्पस मेलो, निकारागुआ की लुसिआ पिनेडा उबाऊ एवं मिगुएल मोरा और तंजानिया के मैकसेन्स मेलो मुबयाजी को भी इस सम्मान से नवाजा गया है। इन सभी पत्रकारों को भी नेहा की तरह अपने काम के लिए मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। वहीं, पाकिस्तान के पत्रकार ज़फर अब्बास को ‘ग्वेन इफिल प्रेस फ्रीडम’ अवॉर्ड मिला है। अब्बास ‘डॉन’ अखबार के संपादक हैं। 

नेहा दीक्षित के पास पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत खोजी पत्रकार के रूप में ‘तहलका’ मैगजीन के साथ की थी। इसके बाद वह ‘इंडिया टुडे’ की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का हिस्सा बनीं। कुछ समय यहां रहने के बाद उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार के रूप में नई पारी का आगाज किया। नेहा फिलहाल राष्ट्रीय सहित कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के लिए लिखती हैं।     

समाचार4मीडिया की ओर से नेहा को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बधाई!


टैग्स महिला पत्रकार कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड नेहा दीक्षित सीपीजे
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago