होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ये पत्रकार चुने गए 'प्रेस एसोसिएशन' के नए पदाधिकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
ये पत्रकार चुने गए 'प्रेस एसोसिएशन' के नए पदाधिकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
मान्यता प्राप्त पत्रकारों के संगठन ‘प्रेस एसोसिएशन’ ने रविवार को अपने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मान्यता प्राप्त पत्रकारों के संगठन ‘प्रेस एसोसिएशन’ (Press Association) ने रविवार को अपने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों (Executive Committee) के नामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि इन पदों के लिए शनिवार यानी 18 दिसंबर को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में चुनाव हुए थे। ‘प्रेस एसोसिएशन‘ की नई कमेटी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
रविवार को घोषित इन चुनाव परिणामों के मुताबिक ‘शिलांग टाइम्स‘ के ब्यूरो प्रमुख सीके नायक को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष, जबकि ‘डेकन हेराल्ड‘ के आनंद मिश्रा को उपाध्यक्ष चुना गया है। ‘नवभारत टाइम्स‘ के संतोष ठाकुर को एसोसिएशन में महासचिव, जबकि ‘इंडिया टुडे‘ के सुजीत ठाकुर को संयुक्त सचिव और ‘पीटीआई‘ की लक्ष्मी देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
इसके साथ ही ‘देशबंधु‘ के जयशंकर गुप्ता, ‘इंफॉर्मिस्ट ‘के शाहिद के अब्बास, ‘दैनिक भास्कर‘ के केपी मलिक, फ्रीलांसर पत्रकार रीमा सरमा और ‘सकाल‘ के अजय भुवा को एग्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल किया गया है।
टैग्स चुनाव चुनाव परिणाम प्रेस एसोसिएशन एग्जिक्यूटिव कमेटी