होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोविड-19 के बीच कुछ इस तरह लोगों का हौसला बढ़ा रही प्रसार भारती
कोविड-19 के बीच कुछ इस तरह लोगों का हौसला बढ़ा रही प्रसार भारती
गुड न्यूज स्टोरीज के अलावा पीआईबी की ओर से सेलेब्रिटीज के विडियो मैसेज और कोविड-19 के बारे में देश दुनिया के अपडेट्स भी शेयर किए जाएंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
दुनिया में इन दिनों कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप फैला हुआ है। अपने देश में भी आए दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई लोग इसके संक्रमण के चलते अपनी जान भी गंवा चुके हैं। संकट की इस घड़ी में तमाम लोग अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहकर कोरोना के खिलाफ ‘जंग’ लड़ रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पुलिस, पत्रकार समेत विभिन्न संगठन शामिल हैं। इन लोगों के उल्लेखनीय कार्यों को सम्मान देने और लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) उनकी कहानियों को घर-घर तक पहुंचा रही है।
इस बारे में प्रसार भारती की ओर से कहा गया है, ‘ऐसे लोगों की बहादुरी, बलिदान और दया की स्टोरीज को दूसरे मीडिया संस्थानों से शेयर कर हमें काफी खुशी है। हम चाहते हैं कि ये स्टोरीज देश-विदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचें, जिससे कोविड-19 जैसी महामारी के खिलाफ इस वैश्विक लड़ाई में भारतीयों और दुनिया को प्रेरणा मिले।’
इन सराहनीय स्टोरीज और कोविड-19 के बारे में ज्यादा जानकारी निम्नलिखित तीन प्लेटफॉर्म्स के जरिये प्राप्त की जा सकती हैं।
1: इन्हें आप प्रसार भारती के टेलिग्राम चैनल https://t.me/pbns_india पर अपने मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन से इन्हें देख सकते हैं।
2: वेबसाइट http://covid-goodnews.pbns.in/ से भी आप इन स्टोरीज तक पहुंच सकते हैं।
2: इसके लिए प्रसार भारती के एफटीपी सर्वर (FTP server) का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
इन प्लेटफॉर्म्स के द्वारा गुड न्यूज स्टोरीज के अलावा, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) द्वारा सेलेब्रिटीज के विडियो मैसेज, कोविड-19 के बारे में देश-दुनिया की ताजा अपडेट, फैक्ट चेक्स और देशभर में कोविड-19 की ग्राउंड रिपोर्ट्स भी शेयर की जाएंगी।
टैग्स लॉकडाउन कोविड-19 प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज गुड न्यूज स्टोरीज