होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस वजह से प्रसार भारती ने NBA के साथ किया करार
इस वजह से प्रसार भारती ने NBA के साथ किया करार
सार्वजनिक सेवा प्रसारक ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) और ‘नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन’ (NBA) ने कंटेंट पार्टनरशिप की घोषणा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सार्वजनिक सेवा प्रसारक ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) और ‘नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन’ (NBA) ने कंटेंट पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप के तहत प्रसार भारती के स्पोर्ट्स चैनल ‘दूरदर्शन स्पोर्ट्स’ (DD Sports) और इसके यूट्यूब चैनल ‘प्रसार भारती स्पोर्ट्स’ पर एनबीए के क्लासिक कंटेंट, डॉक्यूमेंट्रीज, गेम हाईलाइट्स और घोषणाओं का प्रसारण किया जाएगा।
‘एनबीए इंडिया’ के ग्लोबल कंटेंट और मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन के हेड सनी मलिक का कहना है, ‘एनबीए की खास प्रोग्रामिंग और हाईलाइट्स की पेशकश के लिए प्रसार भारती के साथ पार्टनरशिप कर हम बेहद खुश हैं। प्रसार भारती ने भारत में एनबीए के प्रशंसकों की संख्या बढ़ाने और उन्हें देशव्यापी कंटेंट प्रदान करने के हमारे विजन को साझा किया है।’
वहीं, दूरदर्शन के महानिदेशक मयंक अग्रवाल का कहना है कि देश में दूरदर्शन स्पोर्ट्स का खास स्थान है। उन्होंने कहा, ‘हम डीडी स्पोर्ट्स के कंटेंट को और मजबूती प्रदान करने में जुटे हैं और एनबीए की प्रोग्रामिंग में स्पोर्ट्स क्लस्टर में तमाम तरह की पेशकश शामिल है। हम भारत में प्रशंसकों के लिए आसान पहुंच बनाने और उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक के बारे में बताना चाहते हैं।’
भारतीय प्रशंसक एनबीए को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो कर सकते हैं और नवीनतम खबरों, अपडेट्स, स्कोर, शिड्यूल्स, वीडियोज आदि के लिए एनबीए के ऑफिसियर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
टैग्स एनबीए प्रसार भारती नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन कंटेंट पार्टनरशिप