होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Network18’ में प्रणव बख्शी का प्रमोशन, अब मिली यह जिम्मेदारी

‘Network18’ में प्रणव बख्शी का प्रमोशन, अब मिली यह जिम्मेदारी

इससे पहले प्रणव बख्शी यहां पर हेड (डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी एंड पार्टनरशिप्स) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘नेटवर्क18’ (Network18 Media & Investments Limited) ने प्रणव बख्शी को प्रमोशन का तोहफा देते हुए चीफ ग्रोथ ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है।

अपनी नई भूमिका में वे यह जिम्मेदारी निभाएंगे कि कंटेंट किस तरह तैयार किया जाता है, दर्शकों तक पहुंचाया जाता है और व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है—इन सबमें बदलाव लाया जाए। यह बदलाव कंटेंट के फॉर्मैट, डिवाइस और दर्शकों सभी स्तरों पर होगा।

इसके साथ ही वे नेटवर्क से जुड़ी सभी ब्रैंड्स के लिए रणनीतिक साझेदारियों (Strategic Partnerships) का प्रबंधन भी करेंगे और नेटवर्क18 की मौजूदगी को कनेक्टेड टीवी, स्मार्ट डिवाइसेज़, सोशल मीडिया, अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स और साझेदारियों के जरिये और अधिक विस्तार देंगे।

अपनी नई भूमिका के बारे में प्रणव बख्शी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद जानकारी शेयर की है। अपनी लिंक्डइन पोस्ट में प्रणव बख्शी ने लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने नेटवर्क18 में चीफ ग्रोथ ऑफिसर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। मैं अपनी नई भूमिका को लेकर खासा उत्साहित हूं। यह केवल एक पद में बदलाव नहीं, बल्कि एक बड़ा अवसर है—ऐसे समय में कंटेंट और उसके उपभोग के तरीकों में बदलाव और विकास का नेतृत्व करने का, जब दर्शकों की पसंद और आदतें तेजी से बदल रही हैं। कनेक्टेड टीवी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और स्ट्रैटेजिक डिजिटल पार्टनरशिप्स जैसे माध्यमों के जरिये हम नए दौर की कहानी कहने और उसे अनुभव करने के तरीके गढ़ने जा रहे हैं।’

बता दें कि इससे पहले प्रणव बख्शी यहां पर हेड (डिजिटल वीडियो स्ट्रैटेजी एंड पार्टनरशिप्स) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘टाइम्स नेटवर्क’, ‘एनडीटीवी’ और ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago