होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Snapchat से जुड़ीं पूनम निकम, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
Snapchat से जुड़ीं पूनम निकम, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व में ‘बाइटडांस’ की ग्लोबल कम्युनिकेशंस मैनेजर रह चुकी हैं पूनम निकम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
शॉर्ट वीडियो ऐप ‘टिकटॉक’ (TikTok) की पैरेंट कंपनी ‘बाइटडांस’ (ByteDance) की ग्लोबल कम्युनिकेशंस मैनेजर पूनम निकम ने यहां से अलविदा कहकर मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप ‘स्नैपचैट’ (Snapchat) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां बतौर कम्युनिकेशन लीड (इंडिया) जॉइन किया है।
पूनम निकम को 15 साल से ज्यादा अनुभव है। इससे पहले वह ‘सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट‘ (Sony Music Entertainment), ‘भारती एयरटेल लिमिटेड‘ (Bharti Airtel Limited) और ‘बाइटडांस‘ (Bytedance) जैसे जाने-माने ब्रैंड्स के साथ काम कर चुकी हैं।
‘सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स’ (Symbiosis College of Arts & Commerce) से ग्रेजुएट पूनम निकम ‘सेंट जेवियर्स कॉलेज’ (St Xavier's College) की छात्रा भी रही हैं।
टैग्स टिकटॉक स्नैपचैट बाइटडांस कम्युनिकेशन पूनम निकम