होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाइव शो के दौरान नेता ने कर दी पत्रकार की पिटाई, विडियो वायरल
लाइव शो के दौरान नेता ने कर दी पत्रकार की पिटाई, विडियो वायरल
'के 21 न्यूज' पर 'न्यूज लाइन विद आफताब मुघेरी' का शो चल रहा था
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
डिबेट शो के दौरान आपने एंकर और राजनीतक दलों के नेताओं के बीच तीखी बहस तो बहुत देखी-सुनी होगी, लेकिन ये मामला थोड़ा अलग है। दरअसल, पाकिस्तान से जुड़े इस मामले में पैनल चर्चा के दौरान सत्ताधारी पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) के एक नेता ने वरिष्ठ पत्रकार की पिटाई कर दी। लाइव शो के दौरान हुई इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बताया जाता है कि 'के 21 न्यूज' पर 'न्यूज लाइन विद आफताब मुघेरी' का शो चल रहा था। इस पैनल में पीटीआई के नेता मसरूर अली सियाल और कराची प्रेस क्लब के प्रमुख इम्तियाज खान भी शामिल थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद मसरूर अली सियाल ने इम्तियाज खान को धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और पीटना शुरू कर दिया। दोनों को शो में मौजूद दूसरे मेहमानों और क्रू ने किसी तरह अलग किया।
पाकिस्तान की पत्रकार @nailainayat (नायला इनायत) द्वारा इस बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर एक विडियो शेयर किया गया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'क्या यही नया पाकिस्तान है? पीटीआई के मसरूर अली सियाल ने कराची प्रेस क्लब के अध्यक्ष इम्तियाज खान पर लाइव न्यूज शो के दौरान हमला कर दिया।'
Is this Naya Pakistan? PTI's Masroor Ali Siyal attacks president Karachi press club Imtiaz Khan on live news show. pic.twitter.com/J0wPOlqJTt
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) June 24, 2019
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स पीटीआई नायला इनायत मसरूर अली सियाल इम्तियाज खान 'के21 न्यूज पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ लाइव शो