होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडियाकर्मियों से मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता पर यूं कसा शिकंजा

मीडियाकर्मियों से मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता पर यूं कसा शिकंजा

21 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ हुई थी मारपीट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

कांग्रेस (Congress) पार्टी के उस नेता को पटना पुलिस की विशेष टीम ने  गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि ये नेता पिछले कुछ दिनों से फरार थे और पुलिस इनकी तलाश में थी।

उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आरजेडी की ओर से बिहार बंद का आह्वान किया गया था। पटना में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता आशुतोष शर्मा भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। डाक बंगला चौराहे पर उनकी झड़प प्रदर्शन को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों से हो गई। उन्होंने पत्रकारों को कवर करने से रोकने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर कांग्रेस नेता न केवल मारपीट करने पर उतारू हो गए, बल्कि वहां मौजूद असामाजिक तत्वों को भी मारपीट के लिए उकसाने लगे।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कई पत्रकारों के साथ मारपीट की, जिसमें ‘रिपब्लिक टीवी’ के सीनियर एडिटर प्रकाश कुमार, कैमरामैन सूरज, ‘दैनिक जागरण’ के फोटोग्राफर दिनेश कुमार और फोटोग्राफर मोहन शर्मा घायल हो गए थे। इस घटना के दौरान पत्रकारों के कैमरे, मोबाइल समेत अन्य उपकरणों को भी तोड़ डाला गया था।

मारपीट की यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई, जिसके बाद इसकी निंदा न केवल सरकार ने, बल्कि कई विपक्षी दलों ने भी की। बाद में पुलिस के आला अफसरों के निर्देश पर कोतवाली थाने में आशुतोष शर्मा और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, जिसके बाद से ही वे फरार थे।

इसी मामले में बुधवार को पटना पुलिस की विशेष टीम ने कोतवाली थाने के सहयोग से आशुतोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आशुतोष शर्मा को पटना पुलिस ने रंगदारी सेल में रखा है। जल्द ही उन्हें कोर्ट ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि आशुतोष पटना जिला ग्रामीण कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष हैं।


टैग्स कांग्रेस नेता मीडिया से बदसलूकी नागरिकता संशोधन कानून पत्रकारों की पिटाई आशुतोष शर्मा
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

10 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

36 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

21 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago