होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, UC Web कंपनी में क्यों छापा मारने पहुंची दो राज्यों की पुलिस

जानें, UC Web कंपनी में क्यों छापा मारने पहुंची दो राज्यों की पुलिस

छापे के दौरान पुलिस टीम को नहीं मिली अपने मकसद में सफलता

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

चीन के अलीबाबा समूह की अग्रणी मोबाइल इंटरनेट कंपनी UC Web (UC Broswer/UC News) के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। दरअसल, आपराधिक मानहानि के मामले में कंपनी के दो अधिकारियों के कोर्ट में पेश न होने पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम स्थित अलीबाबा ग्रुप के ऑफिस समेत कई ठिकानों पर 17 मई को छापा मारा, लेकिन दोनों ही पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह परमार द्वारा दर्ज कराए गए आपराधिक मानहानि के मामले में पिछले दिनों ही गाजियाबाद की एक अदालत ने इस कंपनी के इंडिया हेड और जनरल मैनेजर ‘Damon Xi’  व एक अन्य कर्मचारी ‘Steven Shi’ के खिलाफ दूसरा गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इससे पहले अप्रैल में भी उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बावजूद कोर्ट में पेश न होने पर ये दूसरा वारंट जारी किया गया था। बताया जाता है कि कोर्ट ने दोनों आरोपियों को इससे पहले 24 दिसंबर 2018 को गाजियाबाद की अदालत में पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन आदेश का पालन न होने पर अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

गुरुग्राम पुलिस के साथ ही यूपी की पुलिस भी दोनों को तलाश रही है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ दो बार गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। इसके बावजूद दोनों पुलिस और कोर्ट को चकमा देते हुए अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। 17 मई को छापे की कार्रवाई के तहत गुरुग्राम और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम स्थित ‘टाइम टॉवर’ (Time Tower) बिल्डिंग में कंपनी के ऑफिस और ‘एस्सेल टॉवर’ (Essel Tower) के कई फ्लैट्स पर छापा मारा,  लेकिन दोनों ही आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।

बताया जाता है कि कंपनी दोनों को अपना कर्मचारी मानने को ही तैयार नहीं है, जबकि खुद कंपनी ने ही Damon Xi को दुनियाभर में अलीबाबा मोबाइल बिजनेस ग्रुप के जनरल मैनेजर के तौर पर न सिर्फ पेश किया, बल्कि मीडिया को कई इंटरव्यू भी दिए। कंपनी की एचआर हेड (इंडिया) यामिनी सिम्हा ने पुलिस को लिखित बयान भी दिया है, जिसे पुलिस द्वारा 28 मई को गाजियाबाद कोर्ट में होने वाली सुनवाई में पेश किया जाएगा।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स गाजियाबाद कोर्ट गैरजमानती वारंट यूसी वेब यूसी ब्राउसर यूसी न्यूज अलीबाबा ग्रुप मोबाइल इंटरनेट कंपनी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago