होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फर्जी पत्रकारों पर अब कुछ इस तरह से ‘लगाम’ लगाएगी पुलिस

फर्जी पत्रकारों पर अब कुछ इस तरह से ‘लगाम’ लगाएगी पुलिस

ये शिकायतें पुलिस आयुक्त की निगरानी में रहेंगी और शिकायतकर्ता का नाम व फोन नंबर गोपनीय रखा जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं है। दरअसल, इस तरह की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी पत्रकारों पर लगाम कसने की तैयारी कर ली है।

इसके तहत, लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर (9454400290) जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कमिश्नर का कहना है कि इस हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीके ठाकुर का कहना है कि काफी दिनों से लोग फर्जी पत्रकारों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायतें कर रहे थे, जिसके बाद ही यह निर्णय लिया गया है। फर्जी खबर से सामाजिक माहौल बिगड़ने की आशंका भी रहती है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फर्जी पत्रकारों से पीड़ित व्यक्ति इस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की वह खुद गहनता से निगरानी करेंगे, साथ ही शिकायतकर्ता का नाम व फोन नंबर गोपनीय रखा जाएगा।    


टैग्स फर्जी पत्रकार पुलिस हेल्पलाइन हेल्पलाइन नंबर लखनऊ पुलिस डीके ठाकुर कमिश्नर आयुक्त
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

4 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago