होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एएसपी को रास नहीं आया सवाल पूछना, इस तरह उतारा पत्रकार पर गुस्सा
एएसपी को रास नहीं आया सवाल पूछना, इस तरह उतारा पत्रकार पर गुस्सा
पत्रकारों को अपने काम के दौरान तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें अधिकारियों द्वारा फोन न उठाना अथवा अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएं भी शामिल हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकारों को अपने काम के दौरान तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें अधिकारियों द्वारा फोन न उठाना अथवा अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएं भी शामिल हैं। बिहार के दानापुर में एक पत्रकार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब सवाल पूछने से नाराज होकर एएसपी ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। आईपीएस अधिकारी के इस कृत्य से पत्रकारों में काफी आक्रोश है।
बताया जाता है कि किसी घटना को लेकर पत्रकार रविवार को एएसपी दानापुर अशोक मिश्रा से सवाल कर रहे थे। एक मीडियाकर्मी का आरोप है कि किसी सवाल पर अशोक मिश्रा भड़क गए और मोबाइल पर झपट्टा मार दिया। इस घटना में पत्रकार का मोबाइल भी टूट गया।
वहीं, इस बारे में अशोक मिश्रा का कहना है कि एक घटना के बारे में कुछ मीडियाकर्मियों को बयान दिया था। हालांकि वह घटना के बारे में कुछ भी साफ बताने को तैयार नहीं थे, लेकिन एक सज्जन जबरदस्ती कर रहे थे। इसी के कारण पूरा मामला हुआ है।
टैग्स पत्रकार से अभद्रता मोबाइल तोड़ा