होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

सहारनपुर में दैनिक जागरण के पत्रकार और उनके भाई की घर में घुसकर गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

पंकज शर्मा 6 years ago

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दैनिक जागरण के पत्रकार आशीष कुमार धीमान (24) और उनके भाई आशुतोष कुमार धीमान (20) की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि आरोपितों की गिरफ्तारी मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र से हुई है। पकड़े गए आरोपितों में मुख्य आरोपित महिपाल सैनी (45) और उसके दो बेटे सूरज (21) व सन्नी (19) शामिल हैं, जबकि एक नाबालिग पुत्र अभी फरार है। आरोपितों के कब्जे से एक लाइसेंसी बंदूक, एक राइफल और इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे भी बरामद हुए हैं।

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में फरार चारों आरोपितों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और पुलिस की कई टीमें संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थीं। महिपाल की पत्नी विमलेश व बेटी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। विमलेश को जेल, जबकि बेटी को सोमवार को बाल संप्रेक्षण गृह, नोएडा भेज दिया गया था। हत्यारोपित के हवाले से एसएसपी ने दावा किया कि उधार के 20 हजार रुपए न चुका पाने के कारण हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

 पढ़ें: छोटी सी बात पर की गई पत्रकार और उसके भाई को गोली मारकर हत्या 

एसएसपी दिनेश कुमार पी के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि महिपाल वर्ष 2011 में पुराना सहारनपुर के माधोनगर में आकर बसा था। इसके बाद आशीष के पिता परिवार के साथ इस मोहल्ले में आए थे। 2015 में मकान में निर्माण कराने के लिए आशीष ने महिपाल से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। इसमें से 30 हजार रुपए वह लौटा चुका था, जबकि शेष रकम 500 रुपए प्रति महीना लौटाने की बात कही थी। इसके बाद ही इनके बीच रंजिश शुरू हो गई। 20 हजार रुपए न लौटाने के कारण ढाई-तीन साल से दोनों परिवारों के बीच बोलचाल भी बंद थी।

पढ़ें: आशीष की मौत के बाद प्रशासन ने परिवार के लिए की ये घोषणा

पुलिस के दावों के अनुसार, रविवार सुबह नाले में गोबर बहाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। इसी के चलते महिपाल व उसके बेटों ने गोली मारकर आशीष व आशुतोष की हत्या कर दी।

पढ़ें: दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने उठाया कड़ा कदम

गौरतलब है कि मौहल्ला माधव नगर में रहने वाले आशीष व उनके भाई की पड़ोस में रहने वाले महिपाल से लड़ाई हो गई थी। इसके बाद आरोपितों ने घर में घुसकर आशीष व उनके भाई की हत्या कर दी थी। आशीष दैनिक जागरण से पहले हिन्दुस्तान और जनवाणी अखबार में भी काम कर चुके थे।


टैग्स दैनिक जागरण पत्रकार हत्या पत्रकार की हत्या आशीष धीमान आशुतोष धीमान
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago