होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्पा संचालिका से उगाही के फेर में लगे थे दो 'पत्रकार', यूं फूटा भांडा

स्पा संचालिका से उगाही के फेर में लगे थे दो 'पत्रकार', यूं फूटा भांडा

एक सैलून/स्पा संचालिका से उगाही के आरोप में पुलिस ने दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। मामला मुंबई स्थित गोरेगांव इलाके (Goregaon Area) का है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एक सैलून/स्पा संचालिका से उगाही के आरोप में पुलिस ने दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। मामला मुंबई स्थित गोरेगांव इलाके (Goregaon Area) का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोरेगांव एसीपी दीपक फटांगारे (Deepak Phatangare) ने बताया कि स्पा संचालिका पूनम अशोक जैन (Poonam Ashok Jain) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता का कहना था कि दोनों आरोपित खुद को पत्रकार बताते हुए धमकी देते थे कि अगर पार्लर का धंधा करना है तो हमें पैसे दे दो नहीं तो तुम्‍हारा सारा काम ठप कर देंगे। महिला रोज-रोज मिलने वाली इस धमकी से इतनी परेशान हो गई कि उसने पुलिस को इसकी शिकायत कर दी और गोरेगांव पुलिस स्‍टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

दीपक फटांगारे का कहना है कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक जाल बिछाया और दोनों आरोपितों को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपित ऑटो रिक्शा चलाने का काम करते हैं। दोनों ही अनपढ़ हैं। वे खुद को पत्रकार बताकर लोगों से पैसे ऐंठने का काम करते हैं।


टैग्स फर्जी पत्रकार ब्लैकमेलिंग उगाही पत्रकार गिरफ्तार स्पा मालिक
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago