होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PM ने मुंबई में ‘INS’ टावर का किया उद्घाटन, मीडिया को लेकर कही ये बात

PM ने मुंबई में ‘INS’ टावर का किया उद्घाटन, मीडिया को लेकर कही ये बात

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ के प्रेजिडेंट राकेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जुलाई को मुंबई में ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी’ (INS) टावर का उद्घाटन किया। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जी-ब्लॉक में स्थित टावर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मोदी का कहना था कि संवाद बनाना और गंभीर विषयों पर चर्चा करना मीडिया की स्वाभाविक भूमिका है।

पीएम मोदी के अनुसार, मीडिया संवाद की दिशा अक्सर सरकारी नीतियों की दिशा पर निर्भर करती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मीडिया केवल देश की परिस्थितियों का मूकदर्शक बनकर रहे। सरकार के हर कदम के पीछे हमेशा कुछ अच्छा या बुरा होता है, और मीडिया के लोग इन परिस्थितियों को बदलने और देश को दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसके साथ ही पीएम का यह भी कहना था कि आज भारत ऐसे दौर में है, जब अगले 25 साल का सफर काफी अहम है। इन 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अखबारों और मैगजींस की भूमिका भी उतनी ही अहम है।

मीडिया को देश की प्रगति और विकास के लिए महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए प्रधानमंत्री ने संवाद और समर्पण के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ के प्रेजिडेंट राकेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी प्राइम मिनिस्टर आईएनएस इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी राकेश शर्मा आईएनएस टावर
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

5 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago