होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PM मोदी आज देंगे 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड', 20 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

PM मोदी आज देंगे 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड', 20 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

डिजिटल क्षेत्र में इनोवेशन व क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करना है जो देश के विकास और सांस्कृतिक आख्यान को नया आकार दे रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल क्षेत्र में इनोवेशन व क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई पहल के तहत आठ मार्च को ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ (NATIONAL CREATORS AWARD) बांटे जाएंगे। ये अवॉर्ड्स पहली बार दिए जा रहे हैं। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आठ मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ प्रदान करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 

पीएमओ के अनुसार, ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’  के लिए पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल क्रिएटर्स के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर्स सहित 23 विजेताओं का चुनाव किया गया। 

इस बारे में जारी सूचना के अनुसार, नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं की क्षमताओं को सामने लाना और उन्हें सम्मानित करना है, जो देश के विकास और सांस्कृतिक आख्यान को नया आकार दे रहे हैं। सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन ला रहे हैं और डिजिटल क्षेत्र में नवाचार व रचनात्मकता को बढ़ावा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: डिजिटल क्रिएटर्स व इंफ्लुएंसर्स को बढ़ावा देगी सरकार, दिए जाएंगे नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

बता दें कि यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार सहित बीस श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा. इसमें वर्ष का विघ्नकर्ता; वर्ष के सेलिब्रिटी निर्माता; ग्रीन चैंपियन पुरस्कार; सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार; सर्वाधिक प्रभावशाली कृषि निर्माता; वर्ष के सांस्कृतिक राजदूत; अंतर्राष्ट्रीय निर्माता पुरस्कार; सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता पुरस्कार; स्वच्छता राजदूत पुरस्कार; न्यू इंडिया चैंपियन अवार्ड; टेक क्रिएटर अवार्ड; हेरिटेज फैशन आइकन अवार्ड; सर्वाधिक रचनात्मक रचनाकार (पुरुष एवं महिला); खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता; शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार; गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर; सर्वश्रेष्ठ सूक्ष्म निर्माता; सर्वश्रेष्ठ नैनो निर्माता; सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य एवं फिटनेस निर्माता शामिल हैं।


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago