होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, 'रिपब्लिक समिट' में PM मोदी ने क्यों कहा, यह जानकर चैनल के दर्शक भी रह जाएंगे

जानिए, 'रिपब्लिक समिट' में PM मोदी ने क्यों कहा, यह जानकर चैनल के दर्शक भी रह जाएंगे

‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने सात मार्च को दिल्ली में रिपब्लिक समिट (Republic Summit) 2024 का आयोजन किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने सात मार्च को दिल्ली में रिपब्लिक समिट (Republic Summit) 2024 का आयोजन किया। इस समिट की थीम 'भारत- अगला दशक' (Bharat: The Next Decade) रखी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि इस समिट में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यह आजाद भारत का अब तक सबसे महत्वपूर्ण दशक है जो दशक अभी गुजर रहा है, इसलिए मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है सही समय है।'  

उन्होंने आगे कहा, 'ये दशक उन आकांक्षाओं को पूरा करने का है, जो कभी भारत के लोगों को असंभव लगता था। मेनटल बैरियर तोड़ना बहुत जरूरी है। ये दशक भारत के सपने भारत के सामार्थ्य से पूरा करने का दशक होगा।'

पीएम मोदी ने कहा कि आखिर मैं भी आप लोगों के बीच में ही रहता हूं। मेरा पूरा ध्यान देश के विकास की स्पीड और स्केल को बढ़ाने पर लगा हुआ है। इस दौरान पीएम ने कहा कि मैं अपने बीते हुए 75 दिन का हिसाब देता हूं आपको। रिपब्लिक के दर्शक भी हैरान हो जाएंगे, हां...कुछ लोग नहीं होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 75 दिन में मैंने करीब करीब 9 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। ये 110 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा होता है। दुनिया के कितने ही देशों का ये साल भर का ये खर्च भी नहीं है। हमने 75 दिनों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च कर दिया है। झारखंड, यूपी, हिमाचल, तमिलनाड़ु में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ है। 

पीएम मोदी ने कहा कि 550 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने का काम हुआ है। पिछले 75 दिनों में किसानों के लिए बड़ी स्कीम शुरू हुई है। ये वो प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें मैं शामिल रहा। इस साल के बजट में सोलर पावर से जुड़ी बड़ी योजना की घोषणा की गई। पीएम सूर्यघर बिजली योजना को कैबिनेट से मंजूरी में 4 सप्ताह से कम का समय लगा है। एक करोड़ घरों को सूर्य घर बनाने का सर्वे भी शुरू हो गया है। आज देशवासी हमारी सरकार की स्पीड और स्कैल को अपनी आंखों से देख रहे हैं, महसूस कर रहे हैं। इसलिए वो कह रहे हैं, फिर एक बार... 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले देश में सवाल होता था कि आज देश कहां है, किस हालत में है। बीते 10 वर्षों में यह सवाल कैसे बदल गए। 10 साल पहले लोग बोलते थे। हमारी इकोनॉमी का क्या होगा। अब पूछते हैं कि हम कितनी जल्दी तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेंगे। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले लोग बोलते थे कि हमारे पास विकसित देशों वाले टेकनोलॉजी कब आएगी। आज लोग विदेशों से आने वाले से पूछते हैं कि आपके यहां डिजिटल पेमेंट नहीं होता है क्या? 10 साल पहले लोग नौजवानों से कहते थे कि नौकरी नहीं मिलेगी तो क्या करोगे, आप पूछते है कि तुम्हारा स्टार्टअप कैसा चल रहा है? 10 साल पहले एनालिस्ट पूछते थे कि इतनी महंगाई क्यों है। आज कहते हैं कि पूरी दुनिया में संकट के बाद भी भारत में महंगाई नियंत्रित कैसे है? 10 साल पहले पूछा जाता था कि विकास क्यों नहीं हो रहा? आज कहते हैं कि आखिर हम इतनी तेजी से विकास कर कैसे रहे हैं? 

वहीं इस दौरान उन्होंने दिव्यागों की बेहतरी के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। मोदी उन लोगों के साथ खड़ा है, जिनके साथ कोई नहीं है। हमने दिव्यांगों को हर क्षेत्र में प्राथमिकता दी है। लोगों की सोच भी बदली है। प्रधानमंत्री मोदी ने रिपब्लिक समिट पर पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के कारण दिव्यांगों की अनदेखी की, लेकिन हमारी सरकार ने उन्हें महत्व दिया।


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी रिपब्लिक टीवी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क रिपब्लिक समिट 2024
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago