होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PM मोदी ने मीडिया प्रतिनिधियों से की बात, कोरोना से लड़ाई में कुछ यूं मांगा साथ

PM मोदी ने मीडिया प्रतिनिधियों से की बात, कोरोना से लड़ाई में कुछ यूं मांगा साथ

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। अपने देश में भी अब तक कोरोना पीड़ितों के कई मामले सामने आ चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। महामारी का रूप ले चुकी इस बीमारी ने अपने देश में भी दस्तक दे दी है। देश में अब तक कोरोना पीड़ितों के कई मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के खौफ को देखते हुए सरकार द्वारा कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ भी लगाया गया था, वहीं देश के 22 राज्यों के 75 जिलों में लॉकडाउन किया गया है, ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।

कोरोना से लड़ने की इसी कवायद के तहत प्रधानमंत्री ने सोमवार को देश भर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के मालिकों और वरिष्ठ संपादकों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई इस कॉन्फ्रेंसिंग में पीएम ने कोरोना वायरस से जुड़े सभी बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मीडिया से विभिन्न कैंपेन के द्वारा लोगों के बीच कोरोना वायरस को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

मोदी ने इन मीडिया संस्थानों से कहा कि वो जनता को घर पर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करने के साथ ही जनता को इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के तरीकों को लेकर भी जानकारी देने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मीडिया, जनता के बीच इन तीन मुद्दों को लेकर जाए और कोरोना वायरस से लड़ने में सरकार का साथ दे।

इस दौरान उन्होंने रिपोर्टर्स द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना करते हुए कहा कि रिपोर्टर्स, कैमरापर्सन्स और टेक्निशियंस द्वारा राष्ट्र के लिए की जा रही सेवा वाकई महान है। इस मौके पर उनके साथ सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने जिन मीडिया प्रतिनिधियों से बात की, उनमें न्यूज एजेंसी 'एएनआई' (ANI) की एडिटर स्मिता प्रकाश, 'BAG' नेटवर्क की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद, 'एबीपी न्यूज नेटवर्क' (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे, ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के एडिटर-इन-चीफ राहुल शिवशंकर, 'इंडिया टुडे' ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी, एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा, ‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा, ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी, 'आईटीवी नेटवर्क' के फाउंडर व प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा आदि मौजूद थे। 

 


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी मीडिया मंथन कोरोना कोविड-19
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago