होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PM ने वरिष्ठ पत्रकारों संग मनाया दिवाली मिलन समारोह, यहां देखें झलकियां

PM ने वरिष्ठ पत्रकारों संग मनाया दिवाली मिलन समारोह, यहां देखें झलकियां

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के लिए दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए और पत्रकारों को संबोधित भी किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के लिए दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए और पत्रकारों को संबोधित भी किया।

कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम का कहना था कि वह देश को विकसित भारत बनाने की आकांक्षा रखते हैं और वह यह सिर्फ कहकर नहीं, बल्कि जमीन पर उतारकर दिखाना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है और इसमें उन्हें मीडिया की मदद चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जनता का समर्थन मिला है। पीएम का कहना था कि मीडिया की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि जो बातें देश के विकास के लिए हों, उन्हे आगे बढ़ाना चाहिए।

पीएम का कहना था कि दिवाली और होली के साथ छठ पूजा उत्सव भी ग्लोबल हो गया है। हमारे त्योहार अब ग्लोबल हो रहे हैं। दुनिया काफी कठिन दौर से गुजरी है। कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए पीएम का कहना था कि कोविड काल काफी दर्दनाक रहा, जिसकी वजह से तमाम चीजें बदली हैं। कोविड के बाद पहली बार त्योहार का आनंद आया है।

पत्रकारों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम में मीडिया समूह के मेडिकल चेकअप को लेकर पीएम का कहना था, ‘मैं अनुभव कर रहा हूं कि हमने हाल ही में छोटी आयु के कुछ पत्रकारों को खोया है। 40 के बाद मेडिकल चेकअप होना चाहिए। हम और मीडिया के साथी मिलकर अगर इस दिशा में कुछ बना सके तो अच्छा रहेगा।’

प्रधानमंत्री का कहना था कि ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’(AI) के जमाने में जिस प्रकार से डीपफेक फैल रहा है, वह बड़ा संकट है। यह समाज में असंतोष की आग को काफी तेजी से फैला सकता है। इस बारे में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को जागरूक करें कि आखिर डीपफेक क्या है, यह कितना बड़ा संकट पैदा कर सकता है और इसके प्रभाव क्या हो सकते हैं। 

पिछले दिनों पीएम मोदी का भी एक डीपफेक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दावा किया गया था कि पीएम मोदी गरबा कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो फेक था। पीएम का कहना था, ‘अभी मैं एक वीडियो देख रहा था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि मैं गरबा खेल रहा हूं। मुझे खुद लगा कि क्या बना दिया, पर यह चिंता का विषय है।’

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर काफी हंगामा हुआ था। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इस मामले में कार्रवाई की अपील की थी।

इस दिवाली मिलन समारोह में ‘सीएनबीसी आवाज’ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल, ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, 'एबीपी नेटवर्क' के सीईओ अविनाश पांडेय, ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीएमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय, 'इंडिया न्यूज' के एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत, सीनियर न्यूज एंकर और 'आजतक' में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी, 'टीवी9' के न्यूज डायरेक्टर हेमंत शर्मा, 'रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क' के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी 'इंडिया डेली लाइव' के एडिटर-इन-चीफ शमशेर सिंह, 'नेटवर्क18' के कंसल्टिंग एडिटर राहुल शिवशंकर, 'न्यूज18' (हिंदी) के मैनेजिंग एडिटर अमिश देवगन, सीनियर न्यूज एंकर और 'भारत 24' की वाइस प्रेजिडेंट रुबिका लियाकत समेत तमाम जाने-माने पत्रकार शामिल थे।

कार्यक्रम की झलकियां आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स पत्रकार नरेंद्र मोदी पीएम प्रधानमंत्री दीपावली मिलन समारोह
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

31 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

58 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

43 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago