होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मैच जीतने के बाद खिलाड़ी ने महिला रिपोर्टर के साथ कर दी ऐसी हरकत, विडियो वायरल
मैच जीतने के बाद खिलाड़ी ने महिला रिपोर्टर के साथ कर दी ऐसी हरकत, विडियो वायरल
सोशल मीडिया पर कई लाख बार देखा जा चुका है इस घटना से जुड़ा विडियो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
फुटबॉल मैच जीतने के बाद विजेता टीम के खिलाड़ी द्वारा महिला रिपोर्टर के संग की गई एक हरकत आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना का विडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लाख बार देखा जा चुका है।
दरअसल, इन दिनों यूरो कप 2020 के लिए क्वालीफायर मैच चल रहे हैं। इसी कड़ी में सात जून को यूक्रेन और सर्बिया के बीच मैच खेला गया था। इस मैच को 5-0 से यूक्रेन ने जीत लिया। इस बीच यूक्रेन टीम के 22 वर्षीय खिलाड़ी ओलेग्जेंडर जिनचेनको ने मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकार वलाडा सेडान के गाल पर किस कर दिया।
बता दें कि इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। जिनचेनको की तरह ही बुल्गारिया के हैवीवेट बॉक्सर क्रुबत पुलेव ने कुछ समय पूर्व फाइट की कवरेज के लिए पहुंची महिला रिपोर्टर जैनिफर रावलो को किस कर दिया था। रिपोर्टर ने इस मामले की शिकायत कर दी थी, जिसके बाद क्रुबत को सस्पेंड कर दिया गया था।
जिनचेनको द्वारा महिला रिपोर्टर के गाल पर की गई किस का विडियो आप यहां देख सकते हैं-
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स ओलेग्ज़ेंडर जिनचेनको वलाडा सेडान फुटबॉलर