होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिर धूम मचाने आया 'पिच सीएमओ समिट', 7 जून को दिल्ली में होगा आयोजन
फिर धूम मचाने आया 'पिच सीएमओ समिट', 7 जून को दिल्ली में होगा आयोजन
‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह की टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग की दुनिया से जुड़ी प्रमुख प्रापर्टी ‘पिच सीएमओ समिट’ 2024 दिल्ली एडिशन के साथ एक बार फिर धूम मचाने आ गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह की टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग की दुनिया से जुड़ी प्रमुख प्रापर्टी ‘पिच सीएमओ समिट’ (Pitch CMO Summit) 2024 दिल्ली एडिशन के साथ एक बार फिर धूम मचाने आ गया है। सम्मेलन का आगामी एडिशन इस शुक्रवार, 7 जून 2024 को सुबह 10 बजे से दिल्ली के महिपालपुर स्थित 'रेडिसन ब्लू' में आयोजित किया जाएगा।
'सेल्सफोर्स' (Salesforce) इस शिखर सम्मेलन का AI और डेटा पार्टनर है। सम्मेलन का गोल्ड पार्टनर 'टैबूला' (Taboola), 'लेम्मा' (Lemma), 'द हिंदू' (The Hindu) और 'एनीमाइंड पोक्कट' (Anymind Pokkt) हैं। 'किट ग्लोबल' (KIT Global) डिजिटल ग्रोथ पार्टनर है और 'ब्लिस' (Blis) एसोसिएट पार्टनर है।
‘पिच सीएमओ समिट दिल्ली 2024’ के तहत देश के प्रतिष्ठित ब्रैंड्स और उनके टॉप मैनेजमेंट एक छत के नीचे जुटेंगे। यहां लोगों को उनसे बात करने का और उनकी सफलता की कहानियों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
समिट के इस एडिशन की थीम ‘Unlocking Meaningful Growth For Brands’ है। इस कॉन्फ्रेंस के बाद पिच बेस्ट सीएमओ अवॉर्ड्स की घोषणा की जाएगी।
"CMO in Spotlight" सेशन में बाजी गेम्स के को-फाउंडर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर वरुण गंजू शामिल होंगे। "Unlocking Meaningful Growth for PokerBaazi on a Sustained Basis" शीर्षक वाला इस सेशन में स्ट्रैटजिक इनिशिएटिव्स और मार्केटिंग टैक्टिक्स पर गहन चर्चा की जाएगी, जिसने पोकरबाजी की उल्लेखनीय सफलता को प्रेरित किया है। गंजू निरंतर विकास को बढ़ावा देने, लॉयल यूजर्स बेस बनाने और डायनामिक गेमिंग इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त बनाए रखने पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा करेंगे।
ओपन वेब को डिकोड करने वाले सेशन में, 'टैबूला' (Taboola) में इंडिया की कंट्री मैनेजर कनिका मित्तल “Swift Success - Taboola’s Expert Tips for Dominating the Open Web” विषय पर बात करेंगी। इस सेशन में मित्तल ओपन वेब की जटिलताओं को नेविगेट करने और बिजनेस ग्रोथ के लिए इसकी विशाल क्षमता का लाभ उठाने पर अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगी और टैबूला को लेकर विशेष सुझाव और रणनीतियां साझा करेंगी कि कैसे प्रभावी रूप से दर्शकों को जोड़ा जाए, कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन को अनुकूलित किया जाए और डिजिटल परिदृश्य में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जाए।
वहीं तीसरे स्पॉटलाइट सेशन में ब्लिस में इंडिया के सेल्स हेड नबजीत नाथ मुख्य मंच पर आएंगे और अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे कि कैसे लोकेशन इनसाइट्स का लाभ उठाकर ब्रैंड स्ट्रैटजीस में क्रांति ला सकते हैं और उपभोक्ता से जुड़ाव को बढ़ा सकते हैं। इस सेशन में माइक्रो-मोमेंट्स की अवधारणा पर गहराई से चर्चा की जाएगी और प्रदर्शित किया जाएगा कि कैसे ब्रैंड इन महत्वपूर्ण टचपॉइंट्स का लाभ उठाकर व्यक्तिगत तौर पर और समय के साथ बातचीत कर सकते हैं।
कॉन्फ्रेंस के बाद भारत में मार्केटिंग के स्टार्स का जश्न मनाने के लिए 'द इम्पैक्ट सीएमओ 40 अंडर 40' अवॉर्ड्स कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अधिक जानकारी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://e4mevents.com/pitch-cmo-summit-delhi-2024/
इस शिखर सम्मेलन व अवॉर्ड्स में हिस्सा लेने के लिए नीचे दी गई ई-मेल आईडी के जरिए संपर्क करें-
nitin.dhadwal@exchange4media.com or kapil.ramudamu@exchange4media.com
टैग्स पिच सीएमओ सम्मिट