होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिनदहाड़े हुए पत्रकार हत्याकांड पर हरकत में आई प्रेस काउंसिल, लिया ये स्टेप

दिनदहाड़े हुए पत्रकार हत्याकांड पर हरकत में आई प्रेस काउंसिल, लिया ये स्टेप

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 19 जून को हुई थी पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की हत्या, मानवाधिकार आयोग ने भी लिया मामले का संज्ञान

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘भारतीय प्रेस परिषद’ (पीसीआई) ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दिनदहाड़े हुई पत्रकार की हत्या के मामले में चिंता जताई है। इसके साथ ही प्रेस काउंसिल ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। पीसीआई की ओर से शुक्रवार को जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘एक युवा पत्रकार की हत्या की यह घटना अत्यंत निंदनीय है।’ इसके साथ ही पीसीआई ने यूपी पुलिस और राज्य सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।   

‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ (The National Human Rights Commission) ने भी इस मामले में शुक्रवार को राज्य सरकार व उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं, राज्य सरकार को स्वतंत्र एजेंसी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और पीड़ित के परिवार व मामले में गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। आयोग की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘यह राज्य सरकार की ड्यूटी है कि वह मीडियाकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराए। शुभमत्रिपाठी की हत्या काफी चिंता का विषय है और यह मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़ा मुद्दा भी है।’

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र राजधानी मार्ग के पास सहजनी चौराहे पर कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े शुभममणि त्रिपाठी पर ताबड़तोड़ 3 गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी थी। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पोनी रोड झंडा चौराहा निवासी 28 वर्षीय शुभममणि त्रिपाठी की घर के नीचे मोबाइल शॉप थी। वह कानपुर से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक के प्रतिनिधि भी थे। शुक्रवार दोपहर बाद वह अपने साथी मुख्तार अहमद के साथ बाइक से उन्नाव से शुक्लागंज लौट रहे थे। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग स्थित सहजनी के पास उन्हें ताबड़तोड़ कई गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई, वहीं मुख्तार ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दिव्या अवस्थी समेत दस लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था।

पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि शुभममणि की हत्या दिव्या अवस्थी नामक महिला भूमाफिया ने कराई थी। पुलिस के अनुसार, दिव्या अवस्थी ने जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। इसकी खबर शुभममणि ने चलाई थी,जिसके बाद प्रशासन ने जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया था। इससे नाराज होकर दिव्या अवस्थी ने शुभममणि की हत्या करवा दी थी।


टैग्स पत्रकार मीडिया भारतीय प्रेस परिषद हत्या पीसीआई उन्नाव शुभममणि त्रिपाठी मानवाधिकार आयोग
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

10 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago