होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BCCL में पार्थ सिन्हा अब इस नई भूमिका में आएंगे नजर
BCCL में पार्थ सिन्हा अब इस नई भूमिका में आएंगे नजर
पार्थ सिन्हा इससे पहले यहां रिस्पॉन्स के प्रेजिडेंट थे। उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी रेवेन्यू बढ़ाने के साथ ही ब्रैंड्स और कंटेंट के बीच तालमेल को और बेहतर बनाने की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (द टाइम्स ग्रुप) में प्रेजिडेंट व चीफ ब्रैंड ऑफिसर के तौर पर पार्थ सिन्हा को नामित किया गया है। विश्वसनीय सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' को यह जानकारी दी है।
पार्थ सिन्हा इससे पहले यहां रिस्पॉन्स के प्रेजिडेंट थे। उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी रेवेन्यू बढ़ाने के साथ ही ब्रैंड्स और कंटेंट के बीच तालमेल को और बेहतर बनाने की थी।
पार्थ सिन्हा ‘मैक्केन वर्ल्डग्रुप’ (McCann Worldgroup) में वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
बता दें कि सिन्हा ने आईआईटी खड़गपुर और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की है। लगभग 30 साल के अपने करियर में वह न्यूक्लियर डिजायन इंजीनियर, बैंकर, मीडिया और इंटरनेट कंपनियों में स्ट्रैटेजी और मार्केटिंग हेड रहने के साथ ही एडवर्टाइजिंग स्ट्रैटेजिस्ट भी रह चुके हैं। पूर्व में वह ‘सिटी बैंक’ (Citibank), ‘जी’ (Zee), ‘ऑगिल्वी’ (Ogilvy), ‘पब्लिशिस’ (Publicis) और ‘बीबीएच’ (BBH) के साथ भी काम कर चुके हैं।
BCCL ने पेटीएम के पूर्व एमडी b सीईओ सुरिंदर चावला को रिस्पॉन्स हेड के तौर पर भी शामिल किया है।
टैग्स बीसीसीएल पार्थ सिन्हा बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड द टाइम्स ग्रुप