होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मां-बाप ने अखबार के नाम पर रखा बेटे का नाम, बताया ये कारण

मां-बाप ने अखबार के नाम पर रखा बेटे का नाम, बताया ये कारण

बिहार के गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नौ अक्टूबर को हुआ था बच्चे का जन्म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बिहार के गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (ANMMCH) से चोरी हुआ बच्चा आखिरकार मिल गया है। खास बात यह है कि बच्चा खरीदने वाली महिला ने जब आरोपित महिला का फोटो दैनिक भास्कर में छपा देखा तब उसे पता चला कि यह बच्चा चोरी का है। इसके बाद वह बच्चे को लेकर दैनिक भास्कर के कार्यालय पहुंची और अखबार की टीम को बच्चा सौंप दिया। यहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बच्चा मिलने के बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चे के पिता सुरेन्द्र चौधरी का कहना था कि वह दैनिक भास्कर का अहसान कभी नहीं भूलेंगे। यही नहीं, उन्होंने दैनिक भास्कर के नाम पर बच्चे का नाम भास्कर चौधरी भी रख दिया है, ताकि जीवन भर बच्चे के साथ दैनिक भास्कर का नाम जुड़ा रहे। सुरेन्द्र चौधरी के मुताबिक, ‘बच्चे के जन्म के बाद हमने इसका नाम वीरधवन रखा था, लेकिन चोरी होने के बाद यह दैनिक भास्कर की मदद से मिला है, इसलिए इसका नाम भास्कर रख रहा हूं।’

बता दें कि गया जिले के सुरेन्द्र चौधरी की पत्नी सोनी ने 9 अक्टूबर को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। 10 अक्टूबर को एक महिला अस्पताल से वैक्सीन लगाने के बहाने बच्चे को चुराकर भाग गई थी। पुलिस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि बेबी नामक महिला बच्चे को चुराकर ले गई है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। दैनिक भास्कर ने इस मामले की कवरेज करते हुए बेबी की फोटो भी पब्लिश की थी। यह खबर पढ़ने और बेबी का फोटो देखने के बाद बच्चा खरीदने वाली महिला को पता चला कि यह बच्चा चोरी का है। इसके बाद उसने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंपने का फैसला किया और 17 अक्टूबर को दैनिक भास्कर के कार्यालय पहुंच गई।

महिला ने दैनिक भास्कर की टीम को बच्चा सौंपते हुए बताया कि वह 20 साल से संतान सुख के लिए तरस रही थी। बेबी ने उसे बताया था कि वह कहीं से उसे लावारिस बच्चा लाकर देगी। इसके लिए 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था और उसने बेबी को 25 हजार रुपए दे भी रखे थे। लेकिन दैनिक भास्कर में बेबी की फोटो देखकर उसे पता चला कि बच्चा चोरी का है तो उसका मन बदल गया, क्योंकि वह किसी का चुराया हुआ बच्चा नहीं चाहती थी। इस महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है। वहीं, एसएसपी ने इस महिला को सरकारी गवाह बनाते हुए बरी कर दिया है।


टैग्स दैनिक भास्कर एएनएमएमसीएच भास्कर चौधरी गया बच्चा चोरी बच्चा बरामद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

11 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 hours ago