होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकारी टीवी चैनल की महिला एंकर की गोली मारकर हत्या

सरकारी टीवी चैनल की महिला एंकर की गोली मारकर हत्या

शनिवार को सरकारी टीवी चैनल के एक महिला पत्रकार की अपने घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को सरकारी टीवी चैनल के एक महिला पत्रकार की अपने घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप महिला पत्रकार के पति पर लगा है।

घटना केच जिला मुख्यालय तुर्बत की है। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मृतक महिला पत्रकार की पहचान शाहीना शाहीन बलोच नाम से हुई है। वह एक सरकारी टीवी चैनल में एंकर और रिपोर्टर थीं। बयान के मुताबिक, मेहराब गिचकी अपनी पत्नी शाहीना शाहीन बलोच को कार से लेकर अस्पाल पहुंचा, लेकिन तत्काल वहां से फरार हो गया। उस वक्त तक महिला की गोली लगने से मौत हो चुकी थी। 

शुरुआती पड़ताल में पुलिस को गिचकी के घर से खून के धब्बे, एक खाली गोली का खोल और एक गोली मिली है। फिलहाल पुलिस ने गिचकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय शाहीना इससे पहले एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करती थीं। इसके बाद जब उनका चयन सरकारी टीवी चैनल में हो गया। कुछ महीने तक इस्लामाबाद में काम करने के बाद उनका तबादला बलूचिस्तान के तुरबत में हो गया। बताया जा रहा है कि शाहीना एक स्थानीय मैगजीन की संपादक भी थीं। वह क्वेटा यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रहीं थीं।

 पुलिस ने बताया है कि शाहीना की हत्या उनके घर में घुसकर की गई। पुलिस के मुताबिक, दो हमलावर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही शाहीना पर गोलियां चलाईं। शाहीन को पांच गोलियां लगीं।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहीना की हत्या उनके पति ने ही की है, क्योंकि वह बलूचिस्तान में काफी मशहूर हो रही थी। शाहीना बलूची भाषा की पत्रिका ‘दाजगोहर’ की संपादक होने के साथ ही 'पीटीवी बोलन' पर प्रसारित होने वाले एक कार्यक्रम की भी मेजबानी करती थीं। वह बलूच महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करती थीं।

 


टैग्स पत्रकार एंकर पाकिस्तान शाहीना शाहीन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago