होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुहैल सेठ के जन्मदिन पर खास: हर रंग में ढली एक जिंदगी, जो हमेशा समय से आगे चलती है

सुहैल सेठ के जन्मदिन पर खास: हर रंग में ढली एक जिंदगी, जो हमेशा समय से आगे चलती है

आज सुहैल सेठ का जन्मदिन है- एक ऐसा नाम जो भारत की विज्ञापन, कंसल्टिंग, थिएटर, लेखन और सार्वजनिक विमर्श की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान रखता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

आज सुहैल सेठ का जन्मदिन है- एक ऐसा नाम जो भारत की विज्ञापन, कंसल्टिंग, थिएटर, लेखन और सार्वजनिक विमर्श की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान रखता है। 28 मई 1963 को कोलकाता में जन्मे सुहैल सेठ ने जीवन के हर मोर्चे पर अपनी बेजोड़ उपस्थिति दर्ज कराई है। वे Counselage India के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर हैं, जो एक प्रमुख स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग फर्म है, जिसकी सलाह देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घराने लेते हैं।

विपरीत परिस्थितियों से बना आत्मविश्वास

सुहैल की प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के ला मार्टिनियर स्कूल में हुई, जहां वे डिबेटिंग टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल और फिर जादवपुर यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा ली। उनके पिता की केमिकल फैक्ट्री राजनीतिक उथल-पुथल और नक्सल आंदोलन के चलते बंद हो गई थी, लेकिन इन परिस्थितियों ने सुहैल को जिंदगी को गहराई से देखने और समझने का नजरिया दिया।

विज्ञापन से लेकर सलाहकार तक का सफर

1996 में उन्होंने अपने भाई के साथ Equus नाम की विज्ञापन एजेंसी शुरू की और फिर शूनु सेन के साथ Quadra Advisory की स्थापना की। 2002 में Counselage India की शुरुआत की, जो आज भारत की सबसे भरोसेमंद ब्रांड सलाहकार कंपनियों में से एक मानी जाती है। टाटा समूह के ब्रांड संकट से उबरने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही, और इसके बाद अदाणी समूह ने भी उन्हें ब्रांड सलाहकार के रूप में नियुक्त किया।

लेखन, रंगमंच और फिल्म में भी बेजोड़

सुहैल सेठ केवल कंसल्टिंग तक सीमित नहीं हैं। वे एक साप्ताहिक कॉलमिस्ट, टीवी पंडित और एक प्रखर वक्ता हैं। फाइनेंशियल टाइम्स, हिंदुस्तान टाइम्स, द टेलीग्राफ और इंडियन एक्सप्रेस जैसे अखबारों में वे नियमित रूप से लिखते हैं।

थिएटर में उन्होंने 135 से अधिक अंग्रेजी नाटकों में अभिनय किया है, और ‘गुजारिश’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘रोग’ और ‘कैलेंडर गर्ल्स’ जैसी फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

किताबों की दुनिया में भी चमक

उन्होंने चार किताबें लिखी हैं, जिनमें 'In Your Face', ‘Kalighat to Calcutta’, ‘Get to the Top’ और ‘The Target’ शामिल हैं। उनकी किताबें महत्वाकांक्षी भारतीयों के लिए मार्गदर्शन का काम करती हैं, चाहे वह नेटवर्किंग हो या सफलता की सीढ़ी चढ़ने का हुनर।

सामाजिक सरोकारों से गहरा जुड़ाव

सुहैल Max Foundation, Partition Museum, और Indian Head Injury Foundation जैसी संस्थाओं से जुड़े हैं। उन्होंने अपने माता-पिता की याद में Partition Museum को ₹50 लाख का दान भी दिया है।

निजी जीवन और जीवनशैली

वे लक्ष्मी सेठ के साथ विवाहित हैं और उनकी एक बेटी गायत्री है। जब वे दुनिया के दौरे पर नहीं होते, तो दिल्ली और गोवा स्थित अपने घरों में समय बिताते हैं। उन्हें पढ़ना, पार्टी करना और मेहमाननवाजी करना बेहद पसंद है। उनकी तेज-तर्रार बुद्धि, लेखन और टेलीविजन बहसों में साफ झलकती है।

जीवन का सार: Joie de Vivre

सुहैल सेठ का जीवन सचमुच joie de vivre (यानी जिंदगी को पूरे जोश, उत्साह और आनंद के साथ जीने का जज्बा) का प्रतीक है। वे समय के पाबंद हैं, हर मीटिंग के लिए पूरी तैयारी से जाते हैं और हर बातचीत में साफगोई से काम लेते हैं। उन्होंने कई दोस्त बनाए और कुछ दुश्मन भी, लेकिन अपनी स्पष्टता और आत्मविश्वास से कभी पीछे नहीं हटे।

आज उनके जन्मदिन के मौके पर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि सुहैल सेठ ने न सिर्फ कई जिंदगियां छुई हैं, बल्कि खुद भी कई जिंदगियां जी ली हैं। और उनकी यात्रा अभी बाकी है।

सुहैल सेठ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

14 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

41 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

25 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago