होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Sony के समक्ष पेश किए कई प्रपोजल, लेकिन नहीं मिली स्वीकृति: पुनीत गोयनका

Sony के समक्ष पेश किए कई प्रपोजल, लेकिन नहीं मिली स्वीकृति: पुनीत गोयनका

ZEEL के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका ने मंगलवार को कहा कि वह कंपनी के लीडर और इसकी फाउंडिंग फैमिली का मेंबर होने के नाते निश्चित रूप से सोनी के साथ विलय चाहते थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका ने मंगलवार को कहा कि वह कंपनी के लीडर और इसकी फाउंडिंग फैमिली का मेंबर होने के नाते निश्चित रूप से सोनी के साथ विलय चाहते थे।

पुनीत गोयनका अर्निंग्स कॉल के दौरान स्टेकहोल्डर्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कंपनी के प्रस्तावित विलय को 22 जनवरी, 2024 को प्राप्त हुए कम्युनिकेशन के माध्यम से सोनी द्वारा समाप्त कर दिया गया था। हमारे बोर्ड द्वारा इसकी समीक्षा की गई और कानूनी विशेषज्ञों के परामर्श से उचित कदम उठाए गए हैं, जो हमारे स्टेकहोल्डर्स के सर्वोत्तम हित में हैं।

उन्होंने कंपनी के तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करते हुए कहा कि हमने योजना के कार्यान्वयन को लागू कराने के लिए NCLT से भी संपर्क किया। ZEE की फाउंडिंग फैमिली का मेंबर और इस ऑर्गनाइजेशन का लीडर होने के नाते मैं निश्चित तौर पर चाहता था कि यह विलय पूरा हो। ZEE ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बिजनेस को प्रॉफिटेबल बनाने की दिशा में भी कई कदम उठाए। मैंने व्यक्तिगत रूप से सोनी को उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कई प्रस्ताव दिए, लेकिन दुर्भाग्य से, वे अस्वीकार्य रहे। चूंकि मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा और कानून को अपना काम करने दूंगा।

कॉल के दौरान, उन्होंने स्टेकहोल्डर्स को आश्वासन दिया कि उन्होंने कंपनी के मार्जिन को वापस लाने और भविष्य के लिए विकास को गति देने की एक योजना बनाई है।

गोयनका ने यह भी उल्लेख किया कि कुछ मार्केट्स में कमजोर कंजप्शन पैटर्न के कारण ऐड रेवेन्यू भी प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं अतीत से सीखने, वर्तमान में जीने और भविष्य में विश्वास करने में दृढ़ विश्वास रखता हूं। इसलिए, मैं आगे चलकर कंपनी को मजबूत राह पर ले जाने क्षमता के बारे में बात करूंगा।

उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ वर्षों में, कुछ मार्केट में कमजोर कंजप्शन पैटर्न के कारण समग्र व्यापक आर्थिक माहौल नरम रहा। परिणामस्वरूप, ऐड रेवेन्यू प्रभावित हुआ। NTO से संबंधित मुद्दों के कारण सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू ग्रोथ भी प्रभावित रही।''    

उन्होंने कहा कि Zee के पास मजबूत बिजनेस फंडामेंटल्स बने हुए हैं। कंपनी का आंतरिक मूल्य बरकरार है और मैंने अपने मार्जिन को इंडस्ट्री स्तर पर वापस लाने और भविष्य के लिए विकास को गति देने के लिए एक दृढ़ और संरचित योजना बनाई है। 

गोयनका ने Zee के मजबूत भविष्य के लिए अपने त्रि-आयामी दृष्टिकोण के बारे में बताया। “पहला है कमखर्च (frugality)। पिछले तीन दशकों में, Zee को पूरी इंडस्ट्री में अपनी राजकोषीय समझदारी के लिए पहचाना गया है और आगे चलकर, गुणवत्ता और आउटपुट पर बिल्कुल स्पष्ट फोकस के साथ कमखर्चों पर अधिक जोर दिया जाएगा।

गोयनका ने कहा कि टेक्नोलॉजी, कंटेंट और मार्केटिंग सहित सभी क्षेत्रों में, हम खर्च को अनुकूलित करने और निवेश पर रिटर्न बढ़ाने को लेकर कदम उठा रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने ओटीटी पर कास्‍ट स्‍ट्रक्‍चर को लेकर विशेष ध्‍यान देने की बात कही।  

दूसरा परिस्थिति का इष्टतम उपयोग (optimisation) है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य एक संरचित संसाधन अनुकूलन अभियान को लागू करके अपनी प्रॉडक्टिविटी को बढ़ाना है, जिसका मतलब बिजनेस के बीच तालमेल के स्तर को बढ़ाना और ओवरलैप को कम करना है।

उन्‍होंने कहा कि जहां तक रेवेन्‍यू बढ़ाने की बात है तो हम इस ओर भी काम करेंगें। उन्‍होंने कहा कि वैकल्पिक तरीके से कंटेंट को मॉनेटाइज करने के अतिरिक्त हम अपने ऐडवर्टाइजर्स की वैल्यू डिलिवरी में भी इजाफा करने को लेकर भी कदम उठाएंगे। उन्‍होंने ये भी कहा कि वो प्‍लेटफॉर्म की ताकत और पहुंच का सही इस्‍तेमाल करने पर भी फोकस देंगे।  

उन्होंने जिस तीसरे दृष्टिकोण का उल्लेख किया वह यह कि डिलीवरी से समझौता किए बिना गुणवत्तापूर्ण आउटपुट के लिए कंंटेंट क्रिएशन प्रोसेस को सुव्यवस्थित करके क्वॉलिटी कंटेंट पर तेजी से फोकस बनाए रखना होगा।

गोयनका ने कहा, “आगे बढ़ने के लिए 'क्वॉन्टिटी से ज्यादा क्वॉलिटी' (Quality over quantity) ही हमारा मंत्र होगा। उदाहरण के लिए, यदि आवश्यक हुआ तो इसके परिणामस्वरूप अपेक्षाकृत कम संख्या में मूल प्रतियों का निर्माण हो सकता है; लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे द्वारा बनाई गई प्रत्येक कंटेंट क्वॉलिटी में बेहतर हो और हमारे दर्शकों के लिए आकर्षक हो।

कॉल के दौरान, उन्होंने अपने निवेशकों/स्टेक होल्डर्स को आश्वासन दिया कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही से मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार दिखने की उम्मीद है। 

उन्होंने कहा, “हम निश्चित रूप से उम्मीद करते हैं कि FY25 का मार्जिन FY24 के मुकाबले सार्थक रूप से बेहतर होगा। मेरा पूरा फोकस लक्ष्य को फिर से प्राप्त कर कंपनी के प्रदर्शन को बढ़ाने पर है और हम अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने और इंडस्ट्री में प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” 


टैग्स पुनीत गोयनका सोनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

4 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago