होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बालाजी टेलीफिल्म्स ने नितिन बर्मन को बनाया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, आज से संभाला पद
बालाजी टेलीफिल्म्स ने नितिन बर्मन को बनाया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, आज से संभाला पद
बालाजी टेलीफिल्म्स ने नितिन बर्मन को कंपनी का नया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नियुक्त किया है। यह जानकारी बालाजी टेलीफिल्म्स ने हाल ही में शेयर मार्केट को दी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
बालाजी टेलीफिल्म्स ने नितिन बर्मन को कंपनी का नया चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नियुक्त किया है। यह जानकारी बालाजी टेलीफिल्म्स ने हाल ही में शेयर मार्केट को दी। नितिन बर्मन का कार्यकाल 11 नवंबर 2024 से प्रभावी होगा।
नितिन बर्मन को 13 वर्षों का व्यापक अनुभव है। इससे पहले वे अरहा मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग प्रा. लिमिटेड में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नॉन-सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू हेड के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने ब्रैंड सॉल्यूशंस, ब्रैंड स्टूडियो, AVOD, सिंडिकेशन, यूट्यूब चैनल और इम्पैक्ट प्रॉपर्टीज के जरिए कंपनी के लिए राजस्व उत्पन्न किया। इसके अलावा, वह टेलीकॉम और बैंकिंग इंडस्ट्री में भी कार्य कर चुके हैं और विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने रेडियो मिर्ची में भी डायरेक्टर - इम्पैक्ट प्रॉपर्टीज और ब्रैंड सॉल्यूशंस के रूप में महाराष्ट्र के डिजिटल, टीवी, कंसर्ट्स, इवेंट्स और एक्टिवेशन के जरिए राजस्व वृद्धि में योगदान दिया।
नितिन बर्मन ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और डॉफिन यूनिवर्सिटी पेरिस और UBS चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।
बालाजी टेलीफिल्म्स के निदेशक मंडल ने नॉमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर नितिन बर्मन की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनके नेतृत्व में कंपनी को राजस्व में वृद्धि की अपेक्षा है, खासकर ब्रैंड सॉल्यूशंस और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में।
टैग्स बालाजी टेलीफिल्म्स चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नितिन बर्मन