होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Nielsen’ में इस बड़े पद के लिए नामित हुए कार्तिक राव
‘Nielsen’ में इस बड़े पद के लिए नामित हुए कार्तिक राव
पूर्व सीईओ डेविड केनी अब यहां एग्जिक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जानी-मानी कंपनी ‘नील्सन’ (Nielsen) ने कार्तिक राव को अपना चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नामित किया है। वहीं, वर्ष 2018 से सीईओ के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे डेविड केनी (David Kenny) अब एग्जिक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।
बता दें कि इससे पहले राव ‘नील्सन’ के ऑडियंस मीजरमेंट बिजनेस की कमान संभाल रहे थे। पूर्व में वह करीब तीन साल तक ‘नील्सन’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (Chief Operating Officer) रहे हैं।
टैग्स सीईओ नील्सन चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर कार्तिक राव