होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीयों में खबरें जानने की आदत बदली, पुरुष अखबार, महिलाएं टीवी से दूर: रिपोर्ट

भारतीयों में खबरें जानने की आदत बदली, पुरुष अखबार, महिलाएं टीवी से दूर: रिपोर्ट

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) की पांचवीं रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हाल ही में पेश की गई रिपोर्ट में बताया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) की पांचवीं रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हाल ही में पेश की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय लोगों के मनोरंजन करने के तरीके और आदतें बदल रही हैं, जिसकी वजह से ही समाचार पत्र पढ़ने, रेडियो सुनने, टेलीविजन और फिल्में देखने के मामलों में लगभग दोहरे अंकों की भारी गिरावट आई है।  

साल 2019 से 2021 के बीच किए गए सर्वे के आधार पर एनएफएचएस की ओर से इसी मई महीने में पांचवी रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि लोगों में अखबार-पत्रिका पढ़ने, टीवी देखने और रेडियो सुनने की आदतों में तेजी से बदलाव आया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के लोगों के मनोरंजन के तरीके में आए बदलाव के कारण देश में अखबार-पत्रिका पढ़ने, टेलीविजन देखने और रेडियो सुनने की आदतों में वर्ष 2015 की तुलना में दो अंकों की गिरावट आई है।

रिपोर्ट की मानें तो समाचार पत्र-पत्रिका पढ़ना, टेलीविजन देखना, सप्ताह में कम से कम एक बार रेडियो सुनना और महीने में एक बार सिनेमा जाना मास मीडिया के नियमित उपयोग के अध्ययन के मानदंड हैं।

एनएफएचएस की रिपोर्ट के अनुसार, 2015-2016 की सर्वेक्षण रिपोर्ट में 25 प्रतिशत महिलाओं और 14 प्रतिशत पुरुषों ने दावा किया कि वे पारंपरिक मास मीडिया (समाचार पत्र, टीवी, पत्रिकाएं, रेडियो और सिनेमा) के संपर्क में नहीं थे, जबकि वर्ष 2019 में 41 प्रतिशत महिलाओं और 32 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि वे मनोरंजन के लिए समाचार पत्रों, टीवी, पत्रिकाओं, रेडियो और सिनेमा के संपर्क में नहीं हैं।

पारंपरिक मास मीडिया में इस गिरावट पर कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एनएफएचएस की यह रिपोर्ट व्यापक नहीं है और इसमें डिजिटल मीडिया द्वारा परोसी जा रही सामग्री का कोई जिक्र नहीं है।

 एनएफएचएस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2005-06 और 2015-16 के दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के बीच टीवी, पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के प्रसार में वृद्धि हुई है। लेकिन 2019-2021 की अवधि में यह चलन पूरी तरह से उलट गया है। एनएफएचएस की पांचवीं रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि पुरुषों के अखबार या पत्रिका पढ़ने में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जबकि महिलाओं ने टीवी से सबसे ज्यादा दूरी बनाई।

     


टैग्स अखबार टीवी रेडियो राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण एनएफएचएस
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

5 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago