होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘News24’ ने इस बड़े पद पर चंदन कुमार को किया नियुक्त
‘News24’ ने इस बड़े पद पर चंदन कुमार को किया नियुक्त
चंदन कुमार इससे पहले ‘जी मीडिया’ में वाइस प्रेजिडेंट (Digital Monetisation) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
‘न्यूज24’ (News24) ने चंदन कुमार को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) के तौर पर नियुक्त किया है। चंदन कुमार ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से खुद इस खबर की पुष्टि की है।
अपनी इस भूमिका में चंदन कुमार ‘न्यूज24’ नेटवर्क की रेवेन्यू ग्रोथ से जुड़ी सभी पहलों का नेतृत्व करेंगे। इस भूमिका में उनका फोकस नेटवर्क की डिजिटल और इंटीग्रेटेड मोनेटाइजेशन स्ट्रैटेजी को मजबूत करने पर रहेगा।
‘न्यूज24’ से पहले चंदन कुमार ‘जी मीडिया’ में वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल मोनेटाइजेशन) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने यह जिम्मेदारी अप्रैल 2024 में संभाली थी।
‘जी मीडिया’ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने डिजिटल मोनेटाइजेशन वर्टिकल में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। इनमें नॉर्थ और ईस्ट रीजन के लिए डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट, एवीपी (डिजिटल मोनेटाइजेशन) और रीजनल हेड जैसे पद शामिल रहे।
अपने करियर के दौरान चंदन कुमार ने ‘जी’ समूह के न्यूज, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल से जुड़े कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है।
टैग्स