होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस मीडिया समूह ने अपने प्रिंट पब्लिकेशंस को लेकर की बड़ी घोषणा
इस मीडिया समूह ने अपने प्रिंट पब्लिकेशंस को लेकर की बड़ी घोषणा
महामारी बन चुके कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अफरा-तफरी मचा रखी है। ग्लोबल स्तर पर प्रिंट मीडिया भी इसके खौफ से अछूता नहीं रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
महामारी बन चुके कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अफरा-तफरी मचा रखी है। ग्लोबल स्तर पर प्रिंट मीडिया भी इसके खौफ से अछूता नहीं रहा है। आलम ये है कि दुनिया के कई हिस्सों में प्रिंट मीडिया के तमाम संस्करण बंद किए जा रहे हैं। ऐसे में मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह ‘न्यूज कॉर्प’ (News Corp) ने घोषणा की है कि कोविड-19 के कारण विज्ञापनों में काफी गिरावट आई है, जिसकी वजह से 29 जून से वह अपने लगभग सभी क्षेत्रीय और सामुदायिक अखबारों को बंद कर रहा है।
बता दें कि जिन प्रिंट एडिशन को बंद किया जा रहा है उनमें ‘द बायरन शायर न्यूज’ (The Byron Shire News), ‘बलिना एडवोकेट’ (Ballina Advocate), ‘लिस्मोर नॉर्थन स्टार’ (Lismore Northern Star) और ‘ट्वीड डेली न्यूज’ (Tweed Daily News) आदि शामिल हैं और अब इसका केवल ऑनलाइन एडिशन ही शुरू किया जाएगा।
खबरों के मुताबिक, न्यूज कॉर्प अब खुद को डिजिटल न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि न्यूज कॉर्प 112 अखबारों का प्रकाशन बंद कर रहा है, जबकि 76 प्रकाशन डिजिटल का रूप ले लेंगे, लेकिन खतरा फिर भी बना हुआ है।
वहीं आस्ट्रेलिया में न्यूज कॉर्प के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन माइकल मिलर (Michael Miller) का कहना है,‘हमने इस फैसले को काफी सोच-समझकर लिया है। COVID -19 के प्रभाव के अलावा प्रिंट प्रकाशनों को चलाए रखना मुश्किल हो गया है क्योंकि टेक प्लेटफॉर्म्स पब्लिशर्स को उनका मेहनताना नहीं दे रहे हैं।
टैग्स अखबार मीडिया न्यूज कॉर्प ऑस्ट्रेलिया