होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NBF के प्रतिनिधिमंडल की पीएम मोदी से मुलाकात, इंडस्ट्री की चुनौतियों-अवसरों से कराया अवगत

NBF के प्रतिनिधिमंडल की पीएम मोदी से मुलाकात, इंडस्ट्री की चुनौतियों-अवसरों से कराया अवगत

NBF के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के चेयरमैन व NBF के फाउंडिंग चेयरमैन अरनब गोस्वामी ने किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी न्यूज बॉडी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (NBF) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और भारतीय ब्रॉडकास्ट न्यूज मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की। गुरुवार को प्रधानमंत्री के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए।

NBF के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के चेयरमैन व NBF के फाउंडिंग चेयरमैन अरनब गोस्वामी ने किया। एक घंटे तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री को भारत में ब्रॉडकास्ट न्यूज इंडस्ट्री के सामने आने वाले चुनौतियों और अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अरनब गोस्वामी के नेतृत्व में अखिल भारतीय प्रतिनिधिमंडल में देश के प्रमुख नेशनल व रीजनल ब्रॉडकास्ट न्यूज इकाई के प्रतिनिधि शामिल थे। इस दौरान NBF ने इंडस्ट्री के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप पर चर्चा की, जिसमें तेजी से विकसित हो रही तकनीक और डिजिटलीकरण के बीच इसे भविष्य के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

NBF के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ NBF की बैठक भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप मीडिया क्षेत्र को आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण के साथ थी, जिससे हमारे जीवंत लोकतंत्र के स्तंभ के रूप में इसकी निरंतर भूमिका सुनिश्चित हो सके।  

इससे पहले, NBF के प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्र भारतीय न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के समक्ष मुद्दों पर विस्तृत जानकारी देने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में इंडस्ट्री जगत की जो हस्तियां शामिल हुईं, उनमें टीवी9 ग्रुप के एमडी व सीईओ बरुण दास, प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर रिनिकी भुयान शर्मा, आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा, ओडिशा टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड (ओटीवी) के को-फाउंडर व एमडी जगी मंगत पांडा, फोर्थ डायमेंशन मीडिया सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शंकर बाला, जो पुथियाथलाईमुरै और प्रमुख तेलुगु न्यूज चैनल 'वी6 न्यूज' का प्रतिनिधित्व करते हैं, 'लिविंग इंडिया न्यूज' के अंगद दीप सिंह, जिनकी उत्तर भारतीय राज्यों में गहरी पकड़ है और प्राग न्यूज के फाउंडर संजीव नारायण प्रतिनिधिमंडल में इत्यायादि शामिल थे। 

 


टैग्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago