होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘News24’ में संजीव कुमार का ‘कद’ बढ़ा, अब इस भूमिका में आएंगे नजर

‘News24’ में संजीव कुमार का ‘कद’ बढ़ा, अब इस भूमिका में आएंगे नजर

इससे पहले संजीव कुमार नेशनल सेल्स हेड के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने बाजार में ‘न्यूज24’ की मजबूत उपस्थिति बनाने और प्रमुख साझेदारों के साथ सशक्त संबंध विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संजीव कुमार को चीफ ग्रोथ ऑफिसर (CGO) के पद पर पदोन्नत किया है। इस भूमिका में संजीव कुमार टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के नए नेटवर्क सेगमेंट्स में ‘न्यूज24’ की उपस्थिति को बढ़ाने की पहल का नेतृत्व करेंगे, ताकि पारंपरिक और उभरते हुए दोनों माध्यमों में संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

इससे पहले संजीव कुमार नेशनल सेल्स हेड के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने बाजार में ‘न्यूज24’ की मजबूत उपस्थिति बनाने और प्रमुख साझेदारों के साथ सशक्त संबंध विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संजीव कुमार के प्रमोशन के बारे में ‘BAG’ ग्रुप की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर तथा ‘न्यूज24’ की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद का कहना है, ‘संजीव कुमार ने अपने व्यवसायिक दृष्टिकोण और मार्केट के विकास में आगे की सोच का प्रदर्शन किया है। चीफ ग्रोथ ऑफिसर के रूप में उनका नेतृत्व न्यूज24 को टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।’

वहीं, अपनी नई भूमिका के बारे में संजीव कुमार का कहना है, ‘मीडिया इंडस्ट्री में नए अवसर और प्लेटफॉर्म अपनाने के इस समय में यह जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए काफी गर्व की बात है। मैं न्यूज24 की टीम के साथ मिलकर विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तत्पर हूं, ताकि हम एक गतिशील मीडिया नेटवर्क के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकें।’

टैग्स न्यूज24 प्रमोशन संजीव कुमार चीफ ग्रोथ ऑफिसर सीजीओ
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago