होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘News24’ ने अमित सेठी को दिया प्रमोशन का तोहफा, अब संभालेंगे यह जिम्मेदारी

‘News24’ ने अमित सेठी को दिया प्रमोशन का तोहफा, अब संभालेंगे यह जिम्मेदारी

इससे पहले अमित सेठी ‘न्यूज24’ में पूर्वी और उत्तरी परिक्षेत्र के लिए सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News 24) ने अपने नेटवर्क को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अहम कदम उठाते हुए अमित सेठी को नेशनल सेल्स हेड (कॉर्पोरेट और रिटेल) के पद पर प्रमोट किया है। इस नई भूमिका में अमित सेठी नेटवर्क की विकास दर को और गति प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मार्केट्स में ‘न्यूज24’ की मौजूदगी को और भी सशक्त बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे।

बता दें कि इससे पहले अमित सेठी ‘न्यूज24’ में पूर्वी और उत्तरी परिक्षेत्र के लिए सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इस दौरान उन्होंने मार्केट विस्तार और क्लाइंट्स के साथ मजबूत संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस बारे में ‘न्यूज24’ की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद का कहना है, ‘हमें अमित सेठी को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करते हुए काफी खुशी हो रही है। इंडस्ट्री के बारे में उनकी गहरी समझ और बेहतरीन नेतृत्व कौशल हमारे नेटवर्क की कॉर्पोरेट और रिटेल क्षेत्रों में उपस्थिति को मजबूत करने और हमारी व्यवसायिक वृद्धि को बढ़ाने में सहायक साबित होगा।’

वहीं, अपने प्रमोशन को लेकर अमित सेठी का कहना है, ‘इस नई जिम्मेदारी को मिलना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। मैं न्यूज24 के लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी स्ट्रैटेजी बनाने और मीडिया के इस बदलते परिदृश्य में सतत विकास में योगदान देने के लिए पूरी तरह तत्पर हूं।’ माना जा रहा है कि इस पद पर अमित सेठी की नियुक्ति से नेटवर्क की विकास योजनाओं और बाजार में उसकी मजबूत स्थिति को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।


टैग्स न्यूज24 प्रमोशन नेशनल सेल्स हेड अमित सेठी नेशनल हेड
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago