होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Network18’ ने अंगद भाटिया को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘Network18’ ने अंगद भाटिया को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

अंगद पिछले कुछ महीनों से इस नेटवर्क के साथ एक सलाहकार के रूप में जुड़े हुए थे और अब वह फुल-टाइम इस भूमिका को संभालेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

‘नेटवर्क18’ (Network18) ने अंगद भाटिया को ‘फर्स्टपोस्ट’ (Firstpost) और ‘क्रिएटर18’ (Creator18) का सीईओ नियुक्त किया है। अंगद पिछले कुछ महीनों से इस नेटवर्क के साथ एक सलाहकार के रूप में जुड़े हुए थे और अब वह फुल-टाइम इस भूमिका को संभालेंगे।

‘फर्स्टपोस्ट’ का नेतृत्व करने के साथ-साथ वह नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्रिएटर नेटवर्क को विकसित करने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अपनी इस भूमिका में वह ‘नेटवर्क18’ के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल जोशी को रिपोर्ट करेंगे।

अंगद भाटिया को डिजिटल बिजनेस शुरू करने और उन्हें सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का काफी अनुभव है। उनके पास उपभोक्ता-केंद्रित (B2C) मीडिया वेंचर्स को तैयार करने और विकसित करने की खास विशेषज्ञता है। उन्होंने अपने करियर में विभिन्न कंपनियों में ग्रोथ लाने के लिए नई बिजनेस अपॉर्च्युनिटी खोजने और मौजूदा बिजनेस का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

‘नेटवर्क18’ से जुड़ने से पहले अंगद ‘इंडिया लाइफस्टाइल नेटवर्क’ (India Lifestyle Network) के सीईओ थे और साथ ही उन्होंने ‘Mensa Brands’ के ब्रैंड और मार्केटिंग ग्रोथ का भी नेतृत्व किया है।

अंगद के पास मीडिया, कंटेंट, टेक्नोलॉजी, क्रिएशन एंड इनोवेशन और डिजिटल कॉमर्स के क्षेत्र में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने भारत की कई प्रभावशाली डिजिटल-फर्स्ट कंज्यूमर ब्रैंड्स को तैयार किया है, जिनमें MensXP (जिसे उन्होंने खुद शुरू किया और बाद में Times Internet ने इसका अधिग्रहण कर लिया), 'iDiva' और 'Hypp' शामिल हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago