होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘TV9’ को अलविदा कहकर इस बड़े पद पर ‘Network18’ से जुड़े आशुतोष त्रिपाठी
‘TV9’ को अलविदा कहकर इस बड़े पद पर ‘Network18’ से जुड़े आशुतोष त्रिपाठी
आशुतोष त्रिपाठी ‘टीवी9’ में चार साल से ज्यादा समय से कार्यरत थे और वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘टीवी9’ (TV9) नेटवर्क से पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद आशुतोष त्रिपाठी ने देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शामिल ‘नेटवर्क18’ (Network18) से अपनी नई पारी की शुरुआत की है। आशुतोष त्रिपाठी द्वारा अपने लिंक्डइन पेज पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार उन्होंने यहां पर ब्रांच हेड (नॉर्थ) के पद पर जॉइन किया है।
बता दें कि आशुतोष त्रिपाठी ‘टीवी9’ में चार साल से ज्यादा समय से कार्यरत थे और वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
मूल रूप से नोएडा के रहने वाले आशुतोष त्रिपाठी को मीडिया सेल्स और मार्केटिंग में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘टीवी9’ से पहले वह छह साल से ज्यादा समय तक ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
इसके अलावा वह अकाउंट डायरेक्टर के तौर पर करीब सात साल तक ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में भी काम कर चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से आशुतोष त्रिपाठी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स नेटवर्क18 टीवी9 न्यूज18 आशुतोष त्रिपाठी