होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 में टॉप लेवल पर हुए बड़े बदलाव
Network18 में टॉप लेवल पर हुए बड़े बदलाव
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network 18) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network 18) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर ये है कि समूह की ऑनलाइन डिवीजन में टॉप लेवल पर फेरबदल किए गए हैं।
नए बदलावों के तहत ‘मनीकंट्रोल डॉट कॉम’ (Moneycontrol.com) वेबसाइट के एडिटर के रूप में कार्यरत संतोष नायर अब ‘सीएनबीसीटीवी18 डॉट कॉम’ (cnbctv18.com) में एडिटर की भूमिका संभालेंगे। वहीं, ‘सीएनबीसीटीवी18 डॉट कॉम’ के एडिटर के रूप में कार्यरत बिनॉय प्रभाकर को अब संतोष नायर की जगह ‘मनीकंट्रोल डॉट कॉम’ का एडिटर बनाया गया है।
इसके साथ ही ‘मनीकंट्रोल डॉट कॉम’ के न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत नजीम खान अब ‘सीएनबीसीटीवी18 डॉट कॉम’ में न्यूज एडिटर की कमान संभालेंगे। वहीं, ‘सीएनबीसीटीवी18 डॉट कॉम’ के न्यूज एडिटर के पद पर काम कर रहे शुभाशीष अब ‘मनीकंट्रोल डॉट कॉम’ में बतौर न्यूज एडिटर काम करेंगे।
टैग्स नेटवर्क18 संतोष नायर बिनॉय प्रभाकर नजीम खान शुभाशीष