होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्वामी के बाद अब आया रजत शर्मा का नंबर, सरकार ने यूं दी अहमियत

अरनब गोस्वामी के बाद अब आया रजत शर्मा का नंबर, सरकार ने यूं दी अहमियत

समिति के नए सदस्यों का कार्यकाल 26 जुलाई 2020 या फिर अगले आदेश तक बना रहेगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी (एनएमएमएल) समिति का पुनर्गठन किया है। केंद्र की तरफ से मंगलवार की रात इसकी घोषणा की गई। यह पुनर्गठन निर्धारित समय से छह माह पहले किया गया है। पुरानी समिति से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश समेत कई सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि इंडिया टीवी के चेयरमैन और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के प्रेजिडेंट रजत शर्मा, राज्यसभा सदस्य स्वप्नदास गुप्ता और पटकथा लेखक व गीतकार प्रसून जोशी समेत कई दिग्गजों को इसमें शामिल किया गया है।

प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्य प्रकाश, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रमेश पोखरियाल निशंक, प्रकाश जावडे़कर, वी. मुरलीधरन और प्रह्लाद सिंह पटेल शामिल हैं। वहीं, पीएम मोदी पर किताब लिखने वाले किशोर मकवाना, जेएनयू के पूर्व वीसी कपिल कपूर, सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर कमलेश जोशीपुरा, राघवेंद्र सिंह को भी समिति में स्थान दिया गया है।

समिति के नए सदस्यों का कार्यकाल 26 जुलाई 2020 या फिर अगले आदेश तक बना रहेगा। पिछली समिति में 34 सदस्य थे, लेकिन अब इसमें सदस्यों की संख्या 28 रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपाध्यक्ष हैं। समिति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी शामिल किया गया है।

इससे पहले केंद्र ने सभी प्रधानमंत्रियों का म्यूजियम बनाने का विरोध करने वाले चार सदस्यों को हटाकर उनकी जगह रिपब्लिक मीडिया समूह के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आइजीएनसीए) के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय, विदेश मंत्री एस जयशंकर और भाजपा सांसद विनय सहस्रबुद्धे को सोसायटी का सदस्य नियुक्त किया था। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में बनाया गया था।

गौरतलब है कि रजत शर्मा को पिछले दिनों ही निजी टेलिविजन न्यूज चैनल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह 'न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन' (एनबीए) का दोबारा प्रेजिडेंट चुना गया है। हाल ही में वह ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ (Indian Broadcasting Foundation)  के बोर्ड में बतौर वाइस प्रेजिडेंट भी चुने गए हैं।


टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा प्रसून जोशी नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसायटी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago