एनडीटीवी (NDTV) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) और मार्च तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं। इनमें कंपनी की आय में बढ़ोतरी तो दिखी है, लेकिन घाटा भी काफी बढ़ गया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एनडीटीवी (NDTV) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) और मार्च तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं। इनमें कंपनी की आय में बढ़ोतरी तो दिखी है, लेकिन घाटा भी काफी बढ़ गया है।
वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) में NDTV की ऑपरेशंस से आय 147.96 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के 127.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.5 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, पिछली तिमाही (दिसंबर 2025) के मुकाबले इसमें 1.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जब यह 150.41 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी की कुल आय इस तिमाही में 150.55 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है। हालांकि, तिमाही दर तिमाही आधार पर यह 1.1 प्रतिशत कम हुई है।
मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा। Q4 FY26 में NDTV का शुद्ध घाटा 98.57 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 61.97 करोड़ रुपये था। यानी घाटे में करीब 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पिछली तिमाही के 80.25 करोड़ रुपये के मुकाबले घाटा 22.8 प्रतिशत और बढ़ा है।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो NDTV की ऑपरेशंस से कुल आय 528.29 करोड़ रुपये रही, जो FY25 के 465.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.6 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की कुल आय 540.32 करोड़ रुपये रही, जिसमें 14.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी का घाटा तेजी से बढ़ा है। FY26 में NDTV को 323.16 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ, जबकि FY25 में यह 218.01 करोड़ रुपये था। यानी घाटे में करीब 48.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
कुल मिलाकर, कंपनी की आय में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन बढ़ते खर्चों के कारण मुनाफे पर दबाव बना हुआ है, जिससे घाटा और गहराता जा रहा है।
मंगलवार को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बता दें कि NBDA वर्तमान में देश के प्रमुख न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स का शीर्ष संगठन है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (NBDA) ने ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से फिर प्रेजिडेंट चुना है। मंगलवार को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बता दें कि NBDA वर्तमान में देश के प्रमुख न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स का शीर्ष संगठन है। इसके 29 प्रमुख न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स सदस्य हैं, जिनके तहत 136 न्यूज चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
इससे पहले NBDA की 19वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में MM TV Ltd. का प्रतिनिधित्व करने वाले जयंत एम मैथ्यू का बोर्ड में स्वागत किया गया। उन्हें NBDA के बोर्ड में नियुक्त किया गया है।
इसी बैठक में ‘टाइम्स ग्रुप’ की डायरेक्टर (पब्लिक पॉलिसी एंड कंटेंट एश्योरेंस) रचना बर्मन और ‘नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड’ की ग्रुप जनरल काउंसल क्षिप्रा जटाना को NBDA का स्थायी निदेशक बनाया गया।
NBDA बोर्ड के अन्य सदस्य
आईसीसी चेयरमैन जय शाह के जन्मदिन पर उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए प्रमुख फैसलों और महिला क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट तथा वैश्विक क्रिकेट से जुड़े बदलावों पर नजर डालते हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आज क्रिकेट जगत, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) के चेयरमैन जय शाह (Jay Shah) का जन्मदिन मना रहा है। जय शाह पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) यानी बीसीसीआई (BCCI) के सचिव रहे और अब आईसीसी के सबसे कम उम्र के चेयरमैन हैं।
उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट में पे पैरिटी पॉलिसी (Pay Parity Policy) लागू की गई, जिसके तहत भारतीय महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटरों के बराबर मैच फीस देने का फैसला किया गया। यह भारतीय खेलों में इस तरह का पहला कदम बताया गया।
जय शाह के कार्यकाल में महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) की शुरुआत भी हुई। लंबे समय से चर्चा में रही इस लीग की शुरुआत के बाद इसमें ब्रॉडकास्ट डील्स (Broadcast Deals), फ्रेंचाइजी निवेश और दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली।
टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव स्कीम (Test Cricket Incentive Scheme) भी शुरू की गई। इसके तहत भारतीय टेस्ट सीजन में खेलने वाले खिलाड़ियों की मैच फीस में बढ़ोतरी की गई। इसका उद्देश्य लंबे फॉर्मेट के प्रति खिलाड़ियों की दिलचस्पी बनाए रखना था।
बीसीसीआई में उनके कार्यकाल के दौरान घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी और प्राइज मनी (Prize Money) में बढ़ोतरी हुई। इसी दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) का निर्माण और कोविड-19 महामारी के दौरान आईपीएल (IPL) का बायो-सिक्योर आयोजन भी हुआ।
एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) के अध्यक्ष के तौर पर जय शाह ने एशिया कप (Asia Cup) को मजबूत मल्टी-वेन्यू टूर्नामेंट के तौर पर आगे बढ़ाने और एशिया में क्रिकेट के विस्तार पर भी काम किया।
दिसंबर 2024 में आईसीसी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने के बाद जय शाह ने वैश्विक स्तर पर क्रिकेट को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक (Los Angeles 2028 Olympics) में वापस लाने की दिशा में काम किया। इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन (Technology Integration) और कैलेंडर रिफॉर्म (Calendar Reform) से जुड़े प्रयास भी जारी रहे।
पूर्व में सीएनबीसी-टीवी18 (CNBC-TV18), रॉयटर्स (Reuters), टाइम्स नाउ (Times Now) और बिजनेस टुडे (Business Today) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं आकाशदीप
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
स्टार्टअप पॉलिसी फोरम (SPF) ने आकाशदीप बरुआ को अपना कम्युनिकेशंस लीड नियुक्त किया है। SPF में अपनी नई भूमिका में आकाशदीप सोशल मीडिया, कम्युनिकेशंस और मीडिया रिलेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही वह संगठन के वर्कफ्लो में AI के इस्तेमाल को बढ़ाने और SPF के पॉलिसी पक्ष को प्रमुख ऑडियंस तक पहुंचाने का काम भी करेंगे।
आकाशदीप को प्रमुख न्यूजरूम्स में काम करने का सात साल से अधिक का अनुभव है। पूर्व में उन्होंने सीएनबीसी-टीवी18 (CNBC-TV18), रॉयटर्स (Reuters), टाइम्स नाउ (Times Now) और बिजनेस टुडे (Business Today) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।
स्टार्टअप पॉलिसी फोरम की प्रेजिडेंट और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) श्वेता राजपाल कोहली ने आकाशदीप की नियुक्ति पर कहा कि वह न्यूजरूम के अनुभव और प्रोडक्ट-ग्रोथ माइंडसेट का अनोखा मेल लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि SPF को ऐसी कम्युनिकेशंस व्यवस्था की जरूरत है, जो गुणवत्ता से समझौता किए बिना तेजी और बड़े स्तर पर काम कर सके।
वहीं, आकाशदीप बरुआ ने कहा कि SPF पॉलिसी और उसके द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने वाले स्टार्टअप्स के बीच एक नई दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस काम को उन लोगों तक पहुंचाने के तरीके को आकार देने के लिए उत्साहित हैं, जिन तक यह पहुंचना जरूरी है।
शो में चुनावों से पहले देश की बड़ी राजनीतिक खबरों और मुद्दों पर होगी चर्चा, लॉन्च एपिसोड में IIT Bombay, DUSU, ‘छात्रों की गूंज’ और उत्तर प्रदेश में बुलडोजर स्वागत जैसे विषय शामिल होंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जानी-मानी टीवी पत्रकार और NDTV की मैनेजिंग एडिटर पद्मजा जोशी जल्द ही दर्शकों के लिए नया साप्ताहिक राजनीतिक शो ‘Politics Zindabad’ लेकर आ रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए साझा की है।
पद्मजा जोशी ने अपने पोस्ट में बताया कि यह नया शो चुनावों की ओर बढ़ते देश के राजनीतिक माहौल के बीच बड़ी राजनीतिक खबरों और घटनाक्रमों पर केंद्रित होगा। इसका प्रसारण हर शुक्रवार रात 8 बजे किया जाएगा।
पद्मजा जोशी ने बताया कि शो का विशेष लॉन्च एपिसोड इसी सप्ताह प्रसारित होगा। इस एपिसोड में IIT Bombay, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU), ‘छात्रों की गूंज’ और उत्तर प्रदेश में बुलडोजर स्वागत जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
#PoliticsZindabad debuts this week.
— Padmaja Joshi (@PadmajaJoshi) September 21, 2026
Pure politics.
Every Friday
8 pm
A special launch episode today, where we talk of IIT Bombay, DUSU, Chhatron ki Goonj and a bulldozer welcome in Uttar Pradesh. pic.twitter.com/HYPkFHy2FR
बता दें कि पद्मजा जोशी ने पिछले वर्ष NDTV में बतौर मैनेजिंग एडिटर अपनी नई पारी शुरू की थी। इसके साथ ही वह NDTV 24x7 पर प्राइम टाइम एंकरिंग की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। इससे पहले वह TV9 Network में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में कार्यरत थीं। अपने लंबे पत्रकारिता करियर में वह स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज), हेडलाइंस टुडे, टाइम्स नाउ और TV9 Network जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
भारतीय ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में मनीष सिंघल का सफर उद्यमिता, दर्शकों की पसंद को समझने और स्थापित खिलाड़ियों को चुनौती देने के साहस की कहानी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में मनीष सिंघल का सफर उद्यमिता, दर्शकों की पसंद को समझने और स्थापित खिलाड़ियों को चुनौती देने के साहस की कहानी है। हाल ही में Enterr10 Television के संस्थापक मनीष सिंघल का जन्मदिन था। इस मौके पर 'दंगल टीवी' की सफलता के पीछे की सोच और विजन को याद किया गया।
मनीष सिंघल ने 2004 में इंदौर से Enterr10 Television की शुरुआत की। उन्होंने इसके लिए मुंबई और दिल्ली जैसे देश के पारंपरिक मीडिया केंद्रों से अलग इंदौर को चुना। शुरुआत में यह कारोबार उनके शॉपिंग और टेली-कॉमर्स बिजनेस के विस्तार के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह एक बड़े टेलीविजन कारोबार में बदल गया।
2009 में लॉन्च हुआ 'दंगल टीवी'
इस सफर में सबसे बड़ा मोड़ 2009 में 'दंगल टीवी' के लॉन्च के साथ आया। शुरुआत में 'दंगल' एक भोजपुरी फिल्म चैनल था। इसके बाद 2015 में इसे हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) के रूप में पेश किया गया। यह बदलाव दिखाता है कि मनीष सिंघल दर्शकों की बदलती पसंद को समझने और हिंदी भाषी दर्शकों के लिए अलग तरह का कंटेंट तैयार करने में सक्षम रहे।
'दंगल' ने पारिवारिक ड्रामा, पौराणिक कथाओं और क्राइम आधारित कार्यक्रमों के जरिए धीरे-धीरे अपनी मजबूत ऑडियंस बनाई। चैनल की पहुंच शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों तक बनी। इसकी सफलता ने उस पुरानी धारणा को भी चुनौती दी कि हिंदी एंटरटेनमेंट की दुनिया में सिर्फ पुराने बड़े ब्रॉडकास्टर्स, बड़े बजट और महानगरों से चलने वाले नेटवर्क ही आगे रह सकते हैं।
‘मास इंडिया’ को समझना बनी रणनीति
मनीष सिंघल की रणनीति के केंद्र में बड़े पैमाने पर भारतीय दर्शकों को समझना रहा है। इंडस्ट्री में चल रहे ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय उन्होंने ऐसी कहानियों पर ध्यान दिया, जिनमें लोगों को अपने रिश्ते, भावनाएं और सांस्कृतिक मूल्य नजर आएं। दर्शकों को प्राथमिकता देने वाली इस सोच ने 'दंगल' को अलग-अलग इलाकों के दर्शकों से जोड़ने में मदद की और फ्री-टू-एयर टीवी सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उसकी पहचान बनाई।
उनकी प्रतिस्पर्धा को लेकर सोच भी अलग रही है। उनका फॉर्मूला “'दंगल' versus 'दंगल'” रहा है। इसका मतलब है कि नेटवर्क के लिए सबसे बड़ा पैमाना उसके प्रतिस्पर्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि उसका अपना पिछला प्रदर्शन होना चाहिए।
ओरिजिनल कंटेंट पर बढ़ाया फोकस
मनीष सिंघल ने ओरिजिनल और इन-हाउस प्रोग्रामिंग में निवेश कर 'दंगल' की क्रिएटिव स्वतंत्रता को भी मजबूत किया। इससे नेटवर्क को कंटेंट, प्रोडक्शन और शेड्यूलिंग पर ज्यादा नियंत्रण मिला। साथ ही, दर्शकों की बदलती पसंद के हिसाब से तेजी से बदलाव करने में भी मदद मिली।
टीवी से आगे बढ़ा 'दंगल' का सफर
डिजिटल खपत बढ़ने के साथ मनीष सिंघल ने 'दंगल' ब्रैंड को पारंपरिक टीवी से आगे ले जाने की कोशिश की। 2022 में 'दंगल प्ले' की शुरुआत के साथ Enterr10 ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रखा।
'दंगल प्ले' की कमान उनके बेटे अक्षत सिंघल संभाल रहे हैं। इस तरह कारोबार में एक तरफ मनीष सिंघल का मास-मार्केट ब्रॉडकास्टिंग अनुभव है, तो दूसरी तरफ अगली पीढ़ी का डिजिटल-फर्स्ट नजरिया भी जुड़ रहा है।
विदेशों तक पहुंचा 'दंगल'
मनीष सिंघल के नेतृत्व में नेटवर्क ने भारत से बाहर भी विस्तार की दिशा में काम किया है। 'दंगल' की इंटरनेशनल मार्केट्स में डिस्ट्रीब्यूशन और उसके कंटेंट की सिंडिकेशन के जरिए भारतीय मनोरंजन को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।
कंपनी की क्षेत्रीय और हाई-डेफिनिशन पेशकशों की योजनाएं भी उसके मल्टीलिंगुअल और मल्टीप्लेटफॉर्म विस्तार की दिशा को दिखाती हैं।
छोटे शहरों और ग्रामीण बाजारों तक पहुंच
विज्ञापनदाताओं के लिए भी 'दंगल' छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण बाजारों तक पहुंचने का एक जरिया बनकर उभरा है। इसकी व्यापक पहुंच और आम भारतीय उपभोक्ताओं के व्यवहार को समझने की क्षमता ने इसे उन ब्रैंड्स के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण बनाया है, जो महानगरों से आगे अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं।
मनीष सिंघल का सफर यह दिखाता है कि पारंपरिक मीडिया केंद्रों से बाहर रहकर भी बड़ा मीडिया कारोबार खड़ा किया जा सकता है। इंदौर से टेलीविजन कारोबार शुरू करने से लेकर 'दंगल' को राष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले एंटरटेनमेंट ब्रैंड में बदलने तक, उनका सफर बताता है कि दर्शकों की सही समझ, लगातार बेहतर अमल और बड़े फैसले लेने का साहस प्रतिस्पर्धी बाजार में भी बदलाव ला सकता है।
Tips Music ने अपने शेयर बायबैक कार्यक्रम के 10वें दिन यानी 21 सितंबर 2026 को 12,416 इक्विटी शेयर वापस खरीदे। कंपनी ने ये शेयर औसतन 658.39 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
Tips Music ने अपने शेयर बायबैक कार्यक्रम के 10वें दिन यानी 21 सितंबर 2026 को 12,416 इक्विटी शेयर वापस खरीदे। कंपनी ने ये शेयर औसतन 658.39 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। इसके साथ ही बायबैक के तहत अब तक वापस खरीदे गए शेयरों की कुल संख्या 3,37,116 हो गई है।
कंपनी ने BSE और NSE को दी गई रोजाना रिपोर्ट में बताया कि इन सभी शेयरों की खरीदारी ITI Securities Broking Limited के जरिए की गई। 21 सितंबर को BSE पर कोई शेयर नहीं खरीदा गया, जबकि NSE पर 12,416 शेयर खरीदे गए। इस दिन कोई शेयर क्लोज-आउट या MSEI पर ट्रेड नहीं हुआ।
10वें दिन खरीदारी में बड़ी गिरावट
10वें दिन शेयर बायबैक की मात्रा पिछले दिन के मुकाबले काफी कम रही। 18 सितंबर को कंपनी ने 63,000 शेयर वापस खरीदे थे, जबकि 21 सितंबर को यह संख्या घटकर 12,416 शेयर रह गई।
21 सितंबर की खरीदारी का पूरा विवरण:

पहले के दिनों में कितने शेयर खरीदे गए?
18 सितंबर को कंपनी ने 63,000 शेयर खरीदे थे। इनमें BSE पर 2,000 और NSE पर 61,000 शेयर शामिल थे। औसत खरीद कीमत ₹657.45 रही। इसके साथ कुल बायबैक 3,24,700 शेयर हो गया था।
17 सितंबर को कंपनी ने 64,000 शेयर खरीदे थे। इनमें BSE पर 2,000 और NSE पर 62,000 शेयर शामिल थे। औसत कीमत ₹657.25 रही और कुल बायबैक 2,61,700 शेयर पहुंच गया था।
16 सितंबर को कंपनी ने 62,000 शेयर खरीदे थे। BSE पर 2,000 और NSE पर 60,000 शेयर खरीदे गए। औसत कीमत ₹658.40 रही और कुल बायबैक 1,97,700 शेयर हो गया था।
11 सितंबर को कंपनी ने 39,143 शेयर वापस खरीदे थे। इनमें BSE के 2,000 और NSE के 37,143 शेयर शामिल थे। औसत कीमत ₹660.20 रही और कुल बायबैक 77,700 शेयर तक पहुंच गया था।
10 सितंबर को कंपनी ने 38,069 शेयर खरीदे थे। BSE पर 1,000 और NSE पर 37,069 शेयर खरीदे गए। औसत कीमत ₹651.79 रही।
बायबैक की शुरुआत 9 सितंबर 2026 को हुई थी। पहले दिन कंपनी ने 488 शेयर खरीदे थे। इनमें BSE पर 100 और NSE पर 388 शेयर शामिल थे। औसत कीमत ₹649 प्रति शेयर रही।
₹44.50 करोड़ तक का है बायबैक
Tips Music ने 9 सितंबर को अपने सार्वजनिक ऐलान में बायबैक से जुड़ी समयसीमा को स्पष्ट करने के लिए एक करेक्शन जारी किया था। कंपनी के मुताबिक, बायबैक का अधिकतम आकार ₹44.50 करोड़ है। बायबैक पूरा करने की अंतिम तारीख इनमें से जो पहले आएगी, वह होगी:
कंपनी को इस अंतिम तारीख से पहले सभी भुगतान संबंधी दायित्व पूरे करने होंगे।
बायबैक की मुख्य शर्तें
कंपनी का बायबैक अधिकतम 66 कारोबारी दिनों तक खुला रहेगा और तय शर्तों के तहत इससे पहले भी बंद किया जा सकता है।
शेयरधारकों ने दी थी मंजूरी
शेयरधारकों ने AGM में विशेष प्रस्ताव के जरिए शेयर बायबैक को मंजूरी दी थी। 2 सितंबर 2026 को जारी वोटिंग नतीजों के मुताबिक, बायबैक प्रस्ताव के पक्ष में 9,92,51,965 वोट पड़े, जबकि 4,01,238 वोट इसके खिलाफ रहे। प्रस्ताव को 99.5974% वोट मिले। प्रमोटर्स ने बायबैक प्रस्ताव के पक्ष में पूरी तरह मतदान किया। वहीं, संस्थागत निवेशकों में करीब 3.08% वोट प्रस्ताव के खिलाफ पड़े।
₹750 प्रति शेयर का अधिकतम भाव
कंपनी ने बायबैक के लिए अधिकतम कीमत ₹750 प्रति शेयर तय की है। यह हाल की बाजार कीमतों के मुकाबले प्रीमियम पर है।
कंपनी के मुताबिक, ₹750 की कीमत 29 जुलाई 2026 को BSE के क्लोजिंग प्राइस से 9.50% अधिक और बोर्ड बैठक की सूचना से पहले के दो हफ्तों के BSE वॉल्यूम-वेटेड औसत भाव से 8.01% अधिक है। कंपनी ने यह भी बताया है कि उस पर कोई बकाया उधारी या कर्ज नहीं है। बायबैक के बाद भी कंपनी का सुरक्षित और असुरक्षित कर्ज, पेड-अप शेयर कैपिटल और फ्री रिजर्व के मुकाबले नियामकीय सीमा के भीतर रहेगा।
पारुल बुधिराजा ने ओगिल्वी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह सितंबर 2026 तक इंडिपेंडेंट फ्रैक्शनल सीएमओ और स्ट्रैटेजिक कंसल्टेंट रहीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पारुल बुधिराजा (Parul Budhiraja) ने ओगिल्वी (Ogilvy) में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (Executive Vice President) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। इसकी जानकारी उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट के जरिए दी।
अपनी पोस्ट में पारुल ने लिखा कि वह ओगिल्वी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर नई पोजिशन शुरू करने को लेकर खुश हैं। ओगिल्वी से जुड़ने से पहले पारुल अप्रैल 2024 से सितंबर 2026 तक इंडिपेंडेंट फ्रैक्शनल सीएमओ (Independent Fractional CMO) और स्ट्रैटेजिक कंसल्टेंट (Strategic Consultant) के तौर पर काम कर रही थीं।
इससे पहले वह चीइल इंडिया (Cheil India) और कॉन्ट्रैक्ट इंडिया (Contract India) के साथ भी काम कर चुकी हैं।
'पिच बीएफसीआई समिट' (Pitch BFSI Summit) का चौथा संस्करण मुंबई में 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'पिच बीएफसीआई समिट' (Pitch BFSI Summit) का चौथा संस्करण मुंबई में 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे। सम्मेलन में भारत के बदलते वित्तीय परिदृश्य, इससे जुड़े अवसरों और चुनौतियों के साथ-साथ आने वाले समय में विकास की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
इस सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण ‘India’s Next Decade: From Financialisation to Wealth Creation’ विषय पर होने वाली फायरसाइड चैट होगी। इसमें HSBC Mutual Fund के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर कैलाश कुलकर्णी और BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. अन्नुराग बत्रा शामिल होंगे।
इस बातचीत में चर्चा होगी कि औपचारिक वित्तीय उत्पादों में भारतीयों की बढ़ती भागीदारी को किस तरह लोगों और परिवारों के लिए लंबे समय में संपत्ति बनाने के अवसर में बदला जा सकता है।
फायरसाइड चैट में भारतीय निवेशकों के बदलते व्यवहार, म्यूचुअल फंड और दूसरे वित्तीय उत्पादों की बढ़ती भूमिका और अगले दशक में देश की बचत एवं निवेश व्यवस्था में होने वाले बदलावों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, जैसे-जैसे अधिक भारतीय पारंपरिक बचत की आदतों से आगे बढ़कर व्यवस्थित तरीके से संपत्ति बनाने की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में वित्तीय क्षेत्र में भरोसा, भागीदारी और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के तरीकों पर भी बातचीत होगी।
दिनभर चलने वाले इस सम्मेलन में कई अहम बातचीत, मुख्य वक्ताओं के सत्र और पैनल चर्चाएं होंगी। इनमें बीएफएसआई क्षेत्र में एआई का इस्तेमाल, एसआईपी और बीमा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था से जुड़ी संभावनाएं, और जब लोगों का ध्यान अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बंटा हुआ है, तब ब्रांड अपनी प्रासंगिकता कैसे बनाए रखें, जैसे विषय शामिल होंगे।
SAB Events & Governance Now Media Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 18 सितंबर 2026 को हुई बैठक में कंपनी की पूंजी और शेयरहोल्डिंग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
SAB Events & Governance Now Media Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 18 सितंबर 2026 को हुई बैठक में कंपनी की पूंजी और शेयरहोल्डिंग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। ये फैसले कंपनी के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई बेंच-I द्वारा मंजूर किए गए रिजॉल्यूशन प्लान के तहत लिए गए हैं।
NCLT ने 10 जुलाई 2026 को इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC), 2016 की धारा 54L और धारा 31 के तहत रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी थी। कंपनी को इस आदेश की प्रमाणित कॉपी 21 जुलाई 2026 को मिली थी।
बोर्ड बैठक में मुख्य रूप से Preferential Basis पर इक्विटी शेयर्स और कन्वर्टिबल वारंट्स जारी करने तथा Sri Adhikari Brothers Digital Network Private Limited के साथ विलय के तहत इक्विटी शेयर्स जारी करने को मंजूरी दी गई।
12 लाख इक्विटी शेयर्स प्रमोटर को जारी होंगे
बोर्ड ने Sri Adhikari Brothers Assets Holdings Private Limited, जो प्रमोटर कैटेगरी की कंपनी है, को Preferential Basis पर अधिकतम 12,00,000 इक्विटी शेयर्स जारी करने को मंजूरी दी है। इन शेयरों का इश्यू प्राइस 22.50 रुपये प्रति शेयर होगा। इस तरह इन शेयरों की कुल कीमत 2.70 करोड़ रुपये होगी।
यह शेयर NCLT द्वारा मंजूर रिजोल्यूशन प्लान और SEBI ICDR Regulations, SEBI LODR Regulations, IBC तथा लागू नियमों के तहत जारी किए जाएंगे। इसके लिए जरूरी वैधानिक और नियामकीय मंजूरियां भी लागू होंगी।
पब्लिक कैटेगरी के निवेशकों को 73 लाख शेयर
इसके अलावा बोर्ड ने पब्लिक कैटेगरी में आने वाले स्ट्रैटजिक इन्वेंस्टर्स को Preferential Basis पर अधिकतम 73,00,000 इक्विटी शेयर्स जारी करने को मंजूरी दी है। इन शेयरों का इश्यू प्राइस 22.50 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसके हिसाब से इन शेयरों की कुल कीमत 16.425 करोड़ रुपये होगी। यह इश्यू भी NCLT द्वारा मंजूर रिजोल्यूशन प्लान और SEBI ICDR Regulations, SEBI LODR Regulations, IBC तथा अन्य लागू कानूनों और नियमों के अनुसार होगा।
60 लाख कन्वर्टिबल वारंट्स जारी होंगे
बोर्ड ने स्ट्रैटजिक इन्वेंस्टर्स को Preferential Basis पर अधिकतम 60,00,000 कन्वर्टिबल वारंट्स जारी करने की भी मंजूरी दी है। हर वारंट की कीमत 22.50 रुपये होगी और इस तरह इन वारंट की कुल राशि 13.50 करोड़ रुपये होगी। प्रत्येक वारंट का फेस वैल्यू 10 रुपये है।
इन वारंट के इश्यू प्राइस का 25% हिस्सा सब्सक्रिप्शन और अलॉटमेंट के समय देना होगा, जबकि बाकी 75% राशि वारंट के अलॉटमेंट की तारीख से अधिकतम 18 महीने के भीतर एक या एक से ज्यादा किस्तों में देनी होगी। हर कन्वर्टिबल वारन्ट को 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा। इसमें प्रति शेयर 12.50 रुपये का प्रीमियम शामिल होगा।
वारंट धारक अलॉटमेंट की तारीख से 18 महीने के भीतर अपने वारंट को इक्विटी शेयर्स में बदल सकते हैं। अगर इस अवधि में वारंट का इस्तेमाल नहीं किया गया तो वह समाप्त हो जाएगा और अलॉटमेंट के समय दी गई राशि कंपनी द्वारा जब्त कर ली जाएगी।
Sri Adhikari Brothers Digital Network के शेयरधारकों को भी शेयर
बोर्ड ने श्रीअधिकारी ब्रदर्स डिजिटल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के शेयरधारकों को भी इक्विटी शेयर्स जारी करने को मंजूरी दी है। यह शेयर दोनों कंपनियों के बीच प्रस्तावित Scheme of Amalgamation यानी विलय योजना के तहत जारी किए जाएंगे। यह योजना NCLT द्वारा मंजूर Pre-Packaged Insolvency रिजोल्यूशन प्लान का हिस्सा है। इसके तहत श्रीअधिकारी ब्रदर्स डिजिटल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के शेयरधारकों को शेयर एक्सचेंज रेशियो के अनुसार 1,10,34,070 इक्विटी शेयर्स जारी किए जाएंगे।
शेयर एक्सचेंज रेशियो के तहत ट्रांसफर कंपनी के हर 100 इक्विटी शेयर्स के बदले SAB Events & Governance Now Media Limited के 436 इक्विटी शेयर्स दिए जाएंगे।
किन निवेशकों को कितने शेयर मिलेंगे?
पब्लिक कैटेगरी में Preferential Basis पर इक्विटी शेयर्स पाने वाले निवेशकों की सूची इस प्रकार है:

शेयर जारी होने के बाद प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी
शेयर जारी होने के बाद कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 61.43% बताई गई है।
इसमें:
इस तरह प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप को कुल 1,22,34,070 शेयर मिलेंगे।
पब्लिक शेयरहोल्डिंग 36.65% होगी
शेयरों के अलॉटमेंट के बाद पब्लिक कैटेगरी के निवेशकों के पास कुल 73,00,000 इक्विटी शेयर्स होंगे और उनकी कुल हिस्सेदारी 36.65% बताई गई है। इनमें SERA Investments & Finance India Ltd की हिस्सेदारी 11.05%, जबकि SERA Capital AIF की 4.02% होगी।
जिग्नेशभाई मगनभाई भुवा, हितेशभाई मगनभाई भुवा और तरंगकुमार मनुभाई सवालिया प्रत्येक के पास 5.02% हिस्सेदारी होगी। निमेश चिटालिया की हिस्सेदारी 2.01%, उर्वी चिटालिया की 1.51%, दानिश देसाई की 1.26%, धीरेन सेठिया (HUF) की 0.50% और Rajiv Mehta की 1.26% होगी।
प्रमोटर और पब्लिक कैटेगरी को मिलाकर कुल 1,95,34,070 इक्विटी शेयर्स होंगे और बताई गई कुल हिस्सेदारी 98.08% होगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिशत Fully Diluted Basis पर नहीं निकाला गया है।
कन्वर्टिबल वारंट्स का अलॉटमेंट
60 लाख कन्वर्टिबल वारंट्स में:
तीनों को मिलाकर कुल 60,00,000 वारंट्स होंगे। अगर इन सभी वारंट्स को इक्विटी शेयर्स में बदला जाता है, तो प्रत्येक निवेशक के पास 20,00,000 शेयर होंगे और प्रत्येक की हिस्सेदारी 7.72% बताई गई है। तीनों की कुल हिस्सेदारी 23.15% होगी।
इश्यू प्राइस और प्रीमियम
Preferential Issue के तहत इक्विटी शेयर्स का इश्यू प्राइस 22.50 रुपये प्रति शेयर है। इसमें 12.50 रुपये प्रति शेयर का प्रीमियम शामिल है। कन्वर्टिबल वारंट्स का इश्यू प्राइस भी 22.50 रुपये प्रति वारंट है, जिसमें 12.50 रुपये का प्रीमियम शामिल है। वारंट्स के मामले में 25% राशि अलॉटमेंट के समय और बाकी 75% राशि वारंट के Exercise और Conversion के समय देनी होगी।
विलय योजना के तहत जारी किए जाने वाले 1,10,34,070 इक्विटी शेयर्स के लिए कोई इश्यू प्राइस नहीं है, क्योंकि ये NCLT द्वारा मंजूर रिजोल्यूशन प्लान के तहत Scheme of Amalgamation के अनुसार जारी किए जा रहे हैं।
निवेशकों की संख्या
कंपनी के अनुसार:
बोर्ड बैठक का समय
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 18 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे शुरू हुई और शाम 7:30 बजे समाप्त हुई। कंपनी ने कहा है कि Preferential Issue of इक्विटी शेयर्स और कन्वर्टिबल वारंट्स से जुड़ी जानकारी SEBI LODR Regulations के Regulation 30 और 30 जनवरी 2026 के SEBI Master Circular के तहत दी गई है।
वह कंपनी में अपनी मौजूदा जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे और Times Television Network के सीईओ आशीष सहगल को रिपोर्ट करेंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टाइम्स नेटवर्क (Times Network) ने जाने-माने टीवी पत्रकार शमशेर सिंह को अपने हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat) के मैनेजिंग एडिटर का अंतरिम प्रभार सौंपा है। वह यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से संभालेंगे। इसके साथ ही वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे।
शमशेर सिंह फिलहाल मैनेजिंग एडिटर – डिजिटल (हिंदी और स्थानीय भाषाएं) के पद पर हैं। इस भूमिका के तहत वह टाइम्स ग्रुप की हिंदी और स्थानीय भाषाओं की डिजिटल न्यूज प्रॉपर्टीज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
नई अंतरिम जिम्मेदारी के तहत शमशेर सिंह Times Television Network के CEO और Media & Entertainment के Chief Growth Officer आशीष सहगल को रिपोर्ट करेंगे।
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पूर्व मैनेजिंग एडिटर रंजीत कुमार के टाइम्स नेटवर्क से अलग होने के बाद उनके अधीन रिपोर्ट करने वाले सभी सहयोगी अब इस अंतरिम अवधि के दौरान शमशेर सिंह को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया की ओर से शमशेर सिंह को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।