होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नवभारत टाइम्स में बंटे अप्रैजल लेटर्स
नवभारत टाइम्स में बंटे अप्रैजल लेटर्स
टाइम्स समूह में कुछ एम्पलॉइज को इंक्रीमेंट के साथ-साथ प्रमोशन भी मिला है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टाइम्स समूह से आ रही खबर के मुताबिक हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को नवभारत टाइम्स ने अपने एम्पलॉइज को सालाना अप्रैजल के लेटर्स थमा दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एवरेज इंक्रीमेंट 5 से 10 प्रतिशत रहा है। कुछ एम्पलॉइज को इंक्रीमेंट के साथ-साथ प्रमोशन भी मिला है। नवभारत टाइम्स की संपादकीय टीम में कार्यरत शंकर सिंह, अनुराग वत्स, नितेश प्रतिहार, दिलीप नागपाल, शैलेंद्र, रोशन झा, रूपेश सिंह समेत कई पत्रकारों के प्रमोशन की खबर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार शीर्ष स्तर पर प्रमोशन कम संख्या में हुए हैं, वहीं चुनिंदा एम्पलॉइज का ही 10 प्रतिशत से ऊपर का इंक्रीमेंट हुआ है।
टैग्स टाइम्स समूह एनबीटी अप्रैजल अप्रैजल लेटर्स